Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   cyber fraud

Noida News: ऑनलाइन निवेश के जाल में फंसी महिला, जालसाजों ने ठग लिए 2.38 करोड़

Wed, 26 Nov 2025 10:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बुजुर्ग महिला से 2.38 करोड़ रुपये की ठगी
विज्ञापन

-बुजुर्ग महिला को व्हाट्स एप ग्रुप में जोड़कर ठगी की वारदात को दिया अंजाम, प्राथमिकी दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर एक बुजुर्ग महिला से 2.38 करोड़ की ठगी कर ली। पूर्व में आईटी कंपनी संचालित करने वाली बुजुर्ग महिला को व्हाट्स एप ग्रुप में जोड़कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में महिला की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर-107 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली 62 वर्षीया महिला पहले एक आईटी कंपनी चलाती थीं। अब घर में रहती हैं। एक सितंबर को सुमन को स्टॉक मार्केट से संबंधित एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ लिया गया। इस ग्रुप को कथित तौर पर प्रवीण नामक एक युवक चला रहा था और वह खुद को स्टॉक मार्केट का विशेषज्ञ बता रहा था। इस ग्रुप में पहले से कई लोग जुड़े थे और वे लोग शेयर मार्केट से कमाई होने का स्क्रीन शॉट डाल रहे थे। महिला ने करीब एक महीने तक ग्रुप की गतिविधियों को देखा तब वह भरोसा करने लगी।
विज्ञापन

2.38 करोड़ के निवेश पर 7 करोड़ का दिखाया मुनाफा : दस अक्टूबर को महिला ने भी स्टॉक मार्केट में रकम लगाना तय किया। इसके बाद कथित प्रवीण ने एक और एक्सपर्ट क्रिस हार्पर से मोबाइल के माध्यम से संपर्क कराया। इसके बाद निवेश के लिए एक पोर्टल का एक लिंक भी महिला को पास भेजा गया। इसके बाद पोर्टल पर महिला का रजिस्ट्रेशन कराया गया। यहां उसके नाम से एक खाता भी खुलवाया गया। इसके बाद महिला प्रवीण और हार्पर के कहने पर शेयर खरीदने लगी। स्टॉक मार्केट में उसने निवेश करना जारी रखा। दस से अधिक बार में उसने दो करोड़ 38 लाख 77 हजार 126 रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए। पोर्टल पर निवेश की रकम मुनाफे समेत सात करोड़ के आसपास दिख रही थी। जब महिला ने रकम निकालने का प्रयास किया तब जालसाजों ने कई तरह के चार्ज मांगने लगे। जब चार्ज देने से महिला ने मना कर दिया तब तो जालसाजों ने संपर्क तोड़ लिया। एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल का कहना है कि इस मामले में साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article