Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   cyber fraud

Noida News: 3.26 करोड़ की ठगी मामले में तीन साइबर जालसाज लखनऊ व उन्नाव से गिरफ्तार

Wed, 08 Oct 2025 08:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 08:53 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud
3.26 करोड़ की ठगी मामले में तीन साइबर जालसाज लखनऊ व उन्नाव से गिरफ्तार
विज्ञापन

- तीनों आरोपियों के खाते में आई थी ठगी की रकम, नोएडा साइबर थाना पुलिस ने की कार्रवाई

- शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर झांसा देकर की गई थी साइबर ठगी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। 3.26 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में नोएडा पुलिस ने तीन साइबर जालसाजों को लखनऊ व उन्नाव से गिरफ्तार किया है। इन जालसाजों के खातों में साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर कराई गई थी। नोएडा साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने इनके पास से मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस इनके मोबाइल की जांच कर रही है।

एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि 12 जून को साइबर थाने में एक मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके मुताबिक सेक्टर-27 निवासी एक शख्स से रेट फाइन इन्वेस्टमेंट लिमिटेड कंपनी का कर्मचारी बनकर जालसाजों ने संपर्क किया था और शेयर मार्केट में निवेश कर लाभ कमाने का झांसा दिया था। इसके बाद उनसे करीब 3.26 करोड़ रुपये की साइबर ठगी कर ली गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कुछ बैंक खातों को फ्रीज कराया था। जांच के क्रम में साइबर क्राइम पुलिस ने ठगी में शामिल तीन आरोपियों को बुधवार को लखनऊ व उन्नाव से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बैंक में आए 23 लाख रुपये : गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखनऊ के सरोजनीनगर निवासी सन्नी कुमार, बथंरा निवासी दुर्गेश कुमार व उन्नाव निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि सन्नी कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी करते हुए ठगी के 23 लाख रुपये अपने बैंक खाते में प्राप्त किए। इस धनराशि को निकालकर उसने अपने साथी दिल्ली निवासी विकास को सौंप दिया। इसमें से विकास ने एक लाख रुपये कमीशन के रूप में सन्नी को दिया। इस धनराशि को सन्नी ने अपने दो अन्य साथियों दुर्गेश और विकास कुमार के साथ आपस में बांट लिया। इस मामले में पूर्व में नौ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें अधिकतर ऐसे आरोपी हैं जिनके खातों में ठगी की रकम आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीआर से लेकर विदेशों तक चेन : पुलिस पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार तीनों आरोपी अपने खाते दिल्ली के गिरोह में शामिल कुछ लोगों को देते हैं। दिल्ली वालों का संपर्क अन्य साइबर जालसाजों से हैं। इस तरह इस गिरोह की चेन एनसीआर से लेकर विदेशों तक है। जो कमीशन पर काम करते हैं। इस मामले में गिरफ्तार अब तक 12 आरोपियों के आपसी संबंधों का पुलिस पता लगा रही है। इसके साथ ही इस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी एकत्र की जा रही है।


तीनों गिरफ्तार आरोपी हैं दसवीं पास : पुलिस के मुताबिक तीनों गिरफ्तार आरोपी दसवीं पास हैं और तीनों की उम्र 22 से 27 वर्ष के बीच है। सन्नी कुमार की लखनऊ में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। जबकि दुर्गेश ट्रक चालक और विकास डीजे संचालक है। ठग गिरोह से सबसे पहले संपर्क विकास का हुआ था। विकास ने सन्नी और दुर्गेश को बताई। तीनों साइबर गिरोह के जालसाज से मिलने दिल्ली भी गए थे। और जालसाजों ने तीनों को होटल में रुकवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article