फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   cyber fraud

Noida News: पहलगाम आतंकी हमले में फंडिंग का डर दिखाकर बुजुर्ग महिला से 44 लाख की ठगी

Tue, 02 Sep 2025 09:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud
पहलगाम आतंकी हमले में फंडिंग का डर दिखाकर बुजुर्ग महिला से 44 लाख की ठगी
विज्ञापन

- जालसाजों ने 23 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा, महिला बीमा कंपनी से हैं सेवानिवृत

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने पहलगाम आतंकी हमले में फंडिंग और ड्रग्स तस्करी में शामिल बताकर एक बुजुर्ग महिला को 23 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा और 44 लाख की ठगी कर ली। जालसाजों ने अनैतिक गतिविधियों में आधार कार्ड और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल होने का डर दिखाया था। बुजुर्ग महिला बीमा कंपनी से सेवानिवृत हैं। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर 41 निवासी 76 वर्षीय महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि वह बीमा कंपनी के निदेशक के रूप में काम करती थीं। अभी वह घर में अकेली रहती हैं। उनके पास 18 जुलाई को नेहा नाम की एक युवती का फोन आया। उसने खुद को एयरटेल की कर्मचारी बताया। उसने महिला से कहा कि आपके नाम से जुड़े मोबाइल नंबर का इस्तेमाल मुंबई में जुआ व ब्लैकमेलिंग में हो रहा है। इसके लिए आपको मुबंई पुलिस से क्लीयरेंस लेना होगा। इसके बाद पीडि़ता के पास कथित मुंबई क्राइम ब्रांच से एसीपी संजय सिंह ने कॉल की। उसने महिला के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट होने की जानकारी दी और कहा कि आपके नाम पार मुंबई में चार बैंक खाते हैं। इन खातों से हवाला, ड्रग्स तस्करी से लेकर पहलगाम हमले के आतंकवादियों को फंडिंग करने की जानकारी है। यह सुनते ही महिला डर गईं और कथित एसीपी के आदेश का पालन करने लगी।
विज्ञापन

केवल दो बार घर से बाहर जाने दिया
साइबर जालसाजों ने 20 जुलाई से 13 अगस्त तक डिजिटल अरेस्ट रखा और बताया कि उनके पास खातों में जितनी रकम है। उसकी जांच की जाएगी। अगर जांच में क्लीन चिट मिल गई तब रकम वापस कर दी जाएगी। डिजिटल अरेस्ट के दौरान जालसाजों ने वीडियो कॉल पर बनाए रखा और केवल दो बार घर से बाहर जाने की अनुमति दी। इसके बाद आठ बार में 44 लाख रुपये अलग-अलग खातों ट्रांसफर करा लिए गए। जब कई दिनों तक रकम वापस नहीं हुआ तब ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद महिला ने जब जालसाजों से रकम वापस करने के लिए कहा उन लोगों ने संपर्क तोड़ लिए। जालसाजों ने पंजाब व राजस्थान के एचडीएफसी, बैंक ऑफ इंडिया, आइडीएफसी बैंक खातों में रकम को ट्रांसफर कराया। इनमें कुछ बैंक खाते मंजू जनरल स्टोर, आशापुरा टी स्टाल, वरिंदरपाल सिंह, मदन कुमार नाम के खाते थे। इसके बाद महिला ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत की। एडीसीपी साइबर सेल शैव्या गोयल का कहना है कि इस मामले में उन खातों की जांच की जा रही है। जिनमें रकम ट्रांसफर कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed