फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cut in more than twenty sectors, low voltage problem too

Noida News: बीस से अधिक सेक्टराें में कटौती, लो वोल्टेज का भी संकट

Wed, 22 May 2024 02:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Cut in more than twenty sectors, low voltage problem too
रात 12 बजे तक उपकेंद्र परिसर में तैनात रहेंगे एसडीओ और जेई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। भीषण गर्मी के कारण मंगलवार को बीस से अधिक सेक्टरों में लोगों को बिजली की कटौती का सामना करना पड़ा। इसके अलावा कई सेक्टरों व कस्बों में लो वोल्टेज भी समस्या सामने आई। हर रोज चार से पांच स्थानों पर लोकल फॉल्ट और ब्रेक डाउन होने से उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है।
विद्युत निगम ने गर्मी शुरू होने से पहले निर्बाध आपूर्ति का दावा किया था। तापमान बढ़ने से बिजली की मांग बढ़ी तो कटौती शुरू हो गई। ऐसे में भीषण गर्मी में बिना बिजली के लोगों का रहना मुश्किल हो गया। जिले में अभी बिजली की मांग करीब 2300 मेगावाट पार कर गई है। ऐसे में आपूर्ति व्यवस्था बिगड़ी हुई है। सेक्टर-105 में भूमिगत लाइन में फॉल्ट होने से सेक्टर की सप्लाई मंगलवार को बाधित हो गई। वहीं, सेक्टर-27 में भी बिजली लाइन में दिक्कतें आने से आपूर्ति बाधित हुई।
विज्ञापन

सेक्टर-37 में भी बिजली लाइन में फॉल्ट होने से दिक्कतें आई। सेक्टर-27 निवासी आदिल बताते हैं कि सप्ताह भर से बिजली के आने और जाने का समय निर्धारित नहीं है। मंगलवार को कई घंटे तक कटौती हुई। सेक्टर-62 स्थित रजत विहार निवासी पंकज गुप्ता ने बताया कि बिजली कटौती के साथ ही वोल्टेज की भी समस्या है। शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। इसमें सबसे ज्यादा दिक्कत सेक्टर-5, 7, 11, 12, 15, 19, 22, 27, 34, 37, 44, 45, 49, 51, 55, 105 व 104, भंगेल, सलारपुर, गेझा, होशियारपुर, मोरना, सोरखा, सरफाबाद, नया बांस, हरौला समेत गांवों व सेक्टरों में लोकल फॉल्ट और सब स्टेशन पर ब्रेक डाउन होने से बिजली गुल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
बिजली से संबंधित इन नंबरों पर उपभोक्ता कर सकते हैं शिकायत
बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जिला स्तर पर सेक्टर-18 में अस्थायी कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका नंबर 0120-2970431 है। मेरठ स्थित नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9412749213 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

--------------------------
रात आठ से 12 बजे तक उपकेंद्र पर ही रहेंगे एसडीओ और जेई
भीषण गर्मी में फाल्ट की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए अब रात आठ बजे से 12 बजे तक एसडीओ व जेई उपकेंद्र पर मौजूद रहेंगे। ताकि शिकायत मिलने पर तुरंत निस्तारण कराया जा सके। बिजली कटौती को लेकर लोग सड़क पर भी उतरने लगे हैं।
-----------------
लोकल फॉल्ट और ब्रेक डाउन से कुछ समस्याएं आ रही है। अभियंता और कर्मचारी निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। प्रयास है कि उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक समय बिजली आपूर्ति दी सके।
-संजीव कुमार वैश्य, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed