फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Customs Department resolved traders' issues through dialogue

Noida News: सीमा शुल्क विभाग ने संवाद से सुलझाईं व्यापारियों की समस्याएं

Tue, 03 Nov 2026 08:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
Customs Department resolved traders' issues through dialogue
नोएडा सीमा शुल्क आयुक्तालय द्वारा संवाद बैठक।
फोटो (अनिवार्य) -
विज्ञापन

- नीतिगत मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्रवाई का आश्वासन, आयातकों-निर्यातकों ने रखे सुझाव
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सीमा शुल्क प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए नोएडा सीमा शुल्क आयुक्तालय की ओर से सीमाशुल्क संवाद बैठक आयोजित की गई। इसमें आयातकों, निर्यातकों, कस्टम ब्रोकरों और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के विशेष सचिव व सदस्य योगेन्द्र गर्ग ने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए योगेन्द्र गर्ग ने व्यापारियों की व्यावहारिक कठिनाइयों और नीतिगत मुद्दों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में नीतिगत हस्तक्षेप जरूरी है, उन्हें संबंधित प्राधिकारियों के समक्ष प्राथमिकता से उठाया जाएगा। बैठक में मेरठ जोन के मुख्य आयुक्त विनायक चंद्र गुप्ता और नोएडा सीमा शुल्क आयुक्त आलोक सिंह भी मौजूद रहे। शिपिंग लाइनों, कस्टोडियन और कस्टम ब्रोकर एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने भी कारोबार से जुड़ी चुनौतियां साझा कीं।

संवाद से बढ़ेगी व्यापार सुगमता-
आयुक्तालय के अनुसार, नियमित बैठकों का उद्देश्य सीमा शुल्क व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और व्यापार सुगमता बढ़ाना है। संवाद के जरिये समस्याओं की पहचान कर समाधान किया जाएगा, जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार से जुड़ी प्रक्रियाएं अधिक प्रभावी और व्यापार अनुकूल बन सकेंगी।

नोएडा सीमा शुल्क आयुक्तालय द्वारा संवाद बैठक।

नोएडा सीमा शुल्क आयुक्तालय द्वारा संवाद बैठक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed