फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Crowd increased in the district hospital, CMS took charge

Noida News: जिला अस्पताल में भीड़ बढ़ी, सीएमएस ने संभाला मोर्चा

Mon, 25 Aug 2025 09:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
Crowd increased in the district hospital, CMS took charge
-मरीजों को परेशानी से बचाने के लिए लगाई अतिरिक्त स्टाफ की ड्यूटी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिला अस्पताल में सोमवार को सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रही। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने स्वयं अस्पताल के विभिन्न विभागों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल की फार्मेसी में सीएमएस ने खुद खड़े होकर देखा कि मरीजों को दवाइयां मिलने में कितना समय लग रहा है। फार्मेसी स्टाफ को निर्देशित किया गया कि दवा वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और मरीजों को लंबा इंतजार न करना पड़े।

सीएमएस डॉ अजय राणा ने ओपीडी से लेकर आपातकालीन विभाग तक जाकर स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों और अन्य सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि वे मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर देखें, ताकि कोई भी मरीज अनदेखा न हो।
विज्ञापन

दरअसल, ओपीडी में मौसमी बीमारी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। खासतौर पर बुखार, सर्दी-खांसी और त्वचा संबंधी रोगों के मरीज अधिक संख्या में आ रहे हैं। सीएमएस ने यह भी कहा कि अस्पताल प्रशासन मरीजों की सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने मरीजों से अपील की कि वे धैर्य बनाए रखें और अस्पताल की व्यवस्था में सहयोग करें। अस्पताल में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। हालांकि पिछले सोमवार की तुलना में कम मरीज पहुंचे। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बारिश की वजह यह अंतर देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed