फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Crores spent on drainage were wasted in just 1.5 mm rain

Noida News: जल निकासी पर करोड़ खर्च 1.5 एमएम बारिश में ही डूब गए

Wed, 23 Jul 2025 09:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
Crores spent on drainage were wasted in just 1.5 mm rain
सड़कों पर भरा पानी, फंसे वाहन लगा जाम, पांच झुग्गियां डूबीं
विज्ञापन

नोएडा/ग्रेटर नोएडा/यमुना सिटी। जिले में बुधवार सुबह 1.5 एमएम हुई बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना सिटी में हुए जलभराव ने जल निकासी पर करोड़ों खर्च करने के दावों की पोल खोल दी। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कलेक्ट्रेट में पानी भर गया। ग्रीन बेल्ट में बनीं पांच झुग्गियां भी डूब गईं। इनमें रह रहे लोग समय से निकले गए थे लेकिन उनका काफी सामान डूब गया। कई सेक्टरों और सोसाइटियों में भी जलभराव से दिक्कत हुई।
ग्रेटर नोएडा में तिलपता, सूरजपुर, हल्दौनी में लंबा जाम लगा गया। सूरजपुर टी-प्वॉइंट, चौगानपुर गोलचक्कर व अन्य गोलचक्कर पर भी पानी निकासी की व्यवस्था फेल दिखी। ग्रेनो वेस्ट की अरिहंत आर्डेन सोसाइटी, ईकोविलेज-1 सोसाइटी, बिसरख जाने वाले रास्ते पर भी जलभराव हुआ।
विज्ञापन

नोएडा में हाईराइज सोसाइटियों में एक्सपेंशन ज्वॉइंट के कारण बेसमेंट में पानी गया। ऐेसे में लोगों का निकलना और गाड़ी खड़ी करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ब्लॉक बी-39 पार्क के सामने और जेड-गेट के पास बी-55 के पीछे पार्क के पास पेड़ गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दफ्तर पहुंचने में हुई दिक्कत, वाहन फंसकर हुए बंद
नोएडा में बारिश के दौरान नाला ओवरफ्लो होने से सड़कें डूब गईं। इसमें कई वाहन फंस गए। सेक्टर-58, 62 में खोड़ा के सामने की सड़क डूबी रही। सेक्टर-62 लेबर चौक के सामने कई फुट तक पानी भर गया। 30 कर्मचारी पानी में उतरे और फिर पैदल गए। एक्सप्रेसवे पर एडवंट अंडरपास और झट्टा गांव के सामने बने छोटे अंडरपास, सेक्टर-18, 12, 22 और 61 शॉप्रिक्स मॉल के सामने, मास्टर प्लन रोड-1 पर सेक्टर-19 के टेलीफोन एक्सचेंज वाली सड़क के अलावा आंतरिक सड़कों पर दिक्कतें हुईं।

फेज-2 समेत औद्योगिक सेक्टरों की सड़कें बनीं तालाब
फेज-2 औद्योगिक क्षेत्र में भी जलभराव हुआ। सेक्टर-80, 81, 85, 86 में कई जगह सड़कों पर पानी भरा रहा। कई कंपनियों के अंदर तक पानी घुस गया। कई नाले सेक्टर-80, 81 के जलनिकासी के कचरे से पटे हैं। इस वजह से यहां दिक्कत ज्यादा हुई। औद्योगिक सेक्टर में सेक्टर-1 में भी गेल दफ्तर के पीछे वाली सड़क पर जलभराव हुआ।
अधिकारी बोले-नाले का प्रवाह उलटा होने से दिक्कत
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को जलभराव का असली कारण शहर के बीच से निकल रहे सिंचाई नाले के पानी का प्रवाह कुछ देर के लिए थम गया और उलटा हो गया। कारण दिल्ली की तरफ से तेज पानी आ रहा था। आगे पानी उतनी ही तेजी में निकल नहीं पा रहा था। इससे इस नाले में आ रहे शहर के छोटे नालों का पानी इसमें नहीं गिर पाया जिससे सेक्टर-58 की ओर सड़कों में पानी भरा




---------------------------

रुक-रुककर दोपहर एक बजे तक बरसते रहे बादल
यमुना सिटी। रुक-रुककर दोपहर लगभग एक बजे तक बारिश जारी रही। इससे जेवर, दनकौर, बिलासपुर में जगह-जगह और रबूपुरा में कुछ स्थानों पर जलभराव हो गया। जेवर के मोहल्लों में जाम नालियों के कारण पान भर गया। मंगरौली और कानूगोयान मोहल्ले की सड़कें जलमग्न हो गईं। दनकौर के दीनदयाल चौराहे, थाना रोड, बिहारीलाल चौक, झाझर अड्डा आदि स्थानों पर जलभराव रहा। बिलासपुर के खेरली गांव में एक फुट तक पानी जमा हो गया।नहर चौराहे और बिलासपुर पेट्रोल पंप के सामने भी जलभराव हुआ। रबूपुरा में रुस्तमपुर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed