{"_id":"6a4d050d26ab4fa7d103f79b","slug":"criminal-arrested-in-police-encounter-shot-in-the-leg-noida-news-c-1-noi1095-4475765-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
चोरी की कार, बाइक और अवैध हथियार बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने मंगलवार को जांच के दौरान मुठभेड़ में बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ मौजूद एक नाबालिग को भी संरक्षण में लिया गया है।
दोनों के कब्जे से चोरी की कार, बाइक और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला मंगलवार दोपहर को जीआईपी मॉल के आसपास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान लेबर चौक की ओर से आ रही सफेद स्विफ्ट डिजायर कार को रुकने का संकेत दिया गया लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। इसके बजाय वह तेज रफ्तार से सदरपुर की दिशा में भाग निकला। पुलिस ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी और पीछा शुरू कर दिया। पीछा किए जाने पर आरोपी सेक्टर-42 के जंगल के पास कार छोड़कर भागने लगा। खुद को घिरा देखकर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान सेक्टर-18 स्थित जेजे कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय भानु उर्फ सागर के रूप में हुई है, जो मूलरूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला है।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। तलाशी अभियान के दौरान उसके नाबालिग साथी को भी पकड़ लिया गया, जिसके पास से अवैध चाकू मिला। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने छह जुलाई को जीआईपी मॉल के पास से स्विफ्ट डिजायर टैक्सी चोरी की थी। इसके दो दिन पहले अट्टा मार्केट से एक बाइक भी चुराई थी। नाबालिग की निशानदेही पर बिना नंबर प्लेट वाली चोरी की बाइक भी बरामद कर ली गई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि भानु उर्फ सागर वाहन चोरी की 50 से अधिक घटनाओं में शामिल रह चुका है और पहले भी कई बार जेल जा चुका है।