फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   student death case: Father accused charged with murder

छात्रा ऋतु की मौत का मामला : पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 27 May 2016 04:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 27 May 2016 04:17 AM IST
विज्ञापन
student death case: Father accused charged with murder

गलगोटिया विश्वविद्यालय के बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा ऋतु की मौत के मामले में दूसरी बार पोस्टमार्टम होने के बाद नया मोड़ आ गया है। ऋतु के परिजनों ने नोएडा में हुए पोस्टमार्टम पर सवाल उठाए हैं। साथ ही कन्नौज में हुए दूसरे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने ऋतु की हत्या किए जाने की बात कही है।

विज्ञापन


परिजन जल्द ही पुलिस से मिलकर आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धाराओं के बजाय मामले को हत्या की धाराओं में तरमीम करने की अपील करेंगे। ऋतु के पिता विशंभर ने अमर उजाला को फोन पर जानकारी दी है कि उन्होंने कन्नौज में 35 दिन बाद फिर से पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन (स्पाइनल) के पास की दो हड्डी और हाथ टूटे होने की बात सामने आई है। जबकि नोएडा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ब्रेन हैमरेज को मौत की वजह बताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कन्नौज में हुए पोस्टमार्टम में उसकी गर्दन पर चोट के कई निशान पाए गए हैं और गर्दन पर भारी वजन से चोट मारने की बात भी सामने आ रही है। दूसरे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने दावा किया कि उनकी बेटी ने सुइसाइड नहीं किया था बल्कि उसकी सहेलियों और एक सहेली के ब्वॉयफ्रेंड ने उसकी हत्या करने के बाद उसके शव को नीचे फेंक दिया।

जिससे घटना आत्महत्या में तब्दील हो जाए। उन्होंने कहा कि इस घटना से पहले आरोपियों ने शाम को ऋतु के साथ मारपीट की थी। उसी समय उसने सुइसाइड नोट लिखा था। मगर इस बात की जानकारी उसकी सहेलियों को नहीं हो पाई थी।

उन्होंने कहा कि अब वह पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने के बजाय अब हत्या की धाराओं में तब्दील करने कह गुहार लगाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ऋतु बहादुर लड़की थी और उनसे देर रात तक बात हुई थी। यदि ऐसा कुछ उसके मन में होता जो जरूर बताती।


पीड़ित पिता का आरोप है कि यदि उनकी बेटी 17 मंजिल से गिरी होती तो उसके शरीर की कई हड्डियां टूट जातीं और सिर के अलावा कई अंग भी फट जाते। मगर उसके गर्दन और हाथ के अलावा तीसरी हड्डी नहीं टूटी। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि यदि 17वीं मंजिल से कूदी थी तो उसका एक दांत ही क्यों टूटा था सारा जबड़ा क्यों नहीं टूटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed