{"_id":"5738e7354f1c1b6c17ac781f","slug":"sharp-shooter-arrest-who-was-plan-to-violence-in-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनामी शार्प शूटर हत्थे चढ़ा, पंचायत चुनाव में खून-खराबा करने की थी योजना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनामी शार्प शूटर हत्थे चढ़ा, पंचायत चुनाव में खून-खराबा करने की थी योजना
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Mon, 16 May 2016 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल दुजाना और रणदीप भाटी गैंग के शार्प शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया। कासना कोतवाली पुलिस ने शनिवार देर रात अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट से उसे पकड़ा गया। इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग भी की। आरोपी अलग-अलग थानों में हत्या, रंगदारी समेत दस से अधिक मामलों में वांक्षित है।
विज्ञापन
उस पर 12 हजार का ईनाम घोषित है। वह आगामी पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों को धमकाने और खून खराबा करने की योजना बना रहा था। एसपी देहात अभिषेक यादव ने बताया कि साकीपुर गांव निवासी शार्प शूटर संजय पुत्र जिले सिंह के बारे में मुखबिर से सूचना मिली। बताया गया कि वह पिछले कई दिनों से ग्रेटर नोएडा में घूम रहा है।
विज्ञापन
उसे पकड़ने के लिए सब इंस्पेक्टर अजय कुमार शर्मा और राकेश त्यागी के अलावा साहब सिंह, अमित सिसौदिया व आबिद हुसैन की एक टीम बनाई गई। रात में गश्त के दौरान टीम ने कॉमर्शियल बेल्ट के पास उसे स्कॉर्पियो कार सहित घेर लिया। बदमाश ने खुद को बचाने के लिए फायरिंग भी की, लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया। उसके पास से बिना नंबर की स्कॉर्पियो कार और एक पिस्टल बरामद हुई है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि यह कई साल से दुजाना और रणदीप के लिए काम कर रहा है। रंगदारी, साप्ताहिक बाजार में वसूली और धमकाने का काम करता रहा है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आगामी चुनाव में अनिल दुजाना के सपोर्ट में प्रचार-प्रसार करने व उसके खिलाफ खड़े होने वाले दूसरे प्रत्याशियों को निशाना बनाने की योजना बना रहा था।
एके-47 का खुलेगा राज
पुलिस के मुताबिक, चार साल पहले देवबंद में एएसपी के हमराह से एके-47 लूटी गई थी। उस दौरान खबर मिली कि वह एके-47 अनिल दुजाना गैंग के पास पहुंच गई है। पुलिस यह मानकर चल रही है संजय को इस बात की जानकारी हो सकती है, जिसे बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
18 साल की उम्र में बना अपराधी
36 साल का संजय 18 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में आ गया। पहली बार वह 1998 में आर्म्स एक्ट के तहत दादरी से जेल गया। इसके बाद से अब तक कई बार जेल जा चुका है। 2012 में गाजियाबाद में वुडलैंड कंपनी के जीएम की हत्या में भी शामिल रहा। 2014 में सुंदर भाटी गैंग के शार्प शूटर साकीपुर गांव निवासी देवेंद्र की हत्या संजय और उसके भाई ने की। इस मामले में संजय का भाई अभी भी जेल मेें बंद है। उसकी हत्या सरिया को लेकर दुजाना और सुंदर भाटी गैंग के बीच चल रही वर्चस्व की लड़ाई में अनिल दुजाना ने कराई थी।