फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   minor girl twice gangraped by auto drivers in noida

नाराज हो घर से भागी नाबालिग से ऑटोचालकों ने पहले घर फिर पार्क में किया गैंगरेप

Wed, 04 May 2016 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 04 May 2016 07:30 PM IST
विज्ञापन
minor girl twice gangraped by auto drivers in noida
गैंगरेप आरोपी आजाद, आम‌िर और जाह‌िद - फोटो : अमर उजाला

छात्रा को आगे की पढ़ाई करनी थी, मगर आर्थिक तंगी के कारण घर वाले उसे आगे की पढ़ाई नहीं करा पा रहे थे। बस इसी बात पर घर से रूठ कर मुजफ्फरनगर से ट्रक से लिफ्ट लेकर छात्रा नोएडा पहुंच गई और यहां पर ऑटो चालक ने अपने तीन साथियों के साथ उसके साथ गैंगरेप कर डाला।

विज्ञापन


सेक्टर-71 चौराहे के पास ऑटो में बैठा कर दो लड़के उसे पर्थला में अपने कमरे पर ले गए। दोनों लड़कों ने पहले उसके साथ कमरे में गैंगरेप किया। छात्रा किसी तरह वहां से भागने में सफल हुई, मगर उन दोनों ने सड़क पर दौड़ा कर उसे दोबारा पकड़ लिया और अपने एक और साथी को बुला लिया।
विज्ञापन


तीनों उसे सेक्टर-119 स्थित एक पार्क में ले गए और वहां पर तीनों ने उसके साथ फिर गैंगरेप किया। देर रात पुलिस वाले पीसीआर से वहां गश्त कर रहे थे। छात्रा की चीख-पुकर सुन पुलिस वाले पार्क में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि छात्रा रो रही थी, और तीन लड़के वहां से भागने का प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आठवीं में दाख‌िला ना होने से नाराज थी लड़की

minor girl twice gangraped by auto drivers in noida
महिला से गैंगरेप

तभी पुलिस वालों ने तीनों आरोपियों को दौड़ा कर पकड़ लिया साथ ही पीड़िता का मेडिकल कराने के लिए उसे जिला अस्पताल ले गए। फेस-3 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया और ऑटो जब्त कर लिया है। वहीं पीड़िता के परिजन सूचना पा कर नोएडा पहुंच गए हैं।

पुलिस का कहना है कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे शामली स्थित घर से रीना (13) (काल्पनिक नाम) लापता हो गई थी। परिजनों ने सब जगह उसे तलाशा मगर वह नहीं मिली। मंगलवार को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी वहां के थाना भवन में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

मंगलवार रात करीब ढाई बजे परिजनों को नोएडा पुलिस ने फोन करके बताया कि उनकी लड़की यहां मिल गई है। उन्हें शक है कि लड़की को गांव के ही किसी शख्स ने बहला-फुसलाकर भगाया है। उधर लड़की ने बताया है कि आठवीं क्लास में एडमिशन लेने को लेकर उसका अपनी मां और भाईयों से झगड़ा हो गया था।

सूनसान पार्क में लड़की को ले जाकर एक बार फिर किया गैंगरेप

minor girl twice gangraped by auto drivers in noida

घर की आर्थिक स्थिति का हवाला देकर उसे आगे नहीं पढ़ने दिया जा रहा था। जिसकी वजह से वह घर छोड़कर चली आई। कई घंटे पैदल चलने के बाद उसे रास्ते में एक ट्रक मिला, जिसमें बैठकर वह कुछ दूर तक आई।

उसके बाद रास्ते में उसने एक और ट्रक में लिफ्ट ली और नोएडा तक पहुंची। यहां ट्रक वाला उसे मंगलवार को सेक्टर-71 चौराहे पर उतार कर चला गया।

जहां पर रात में करीब 9 बजे ऑटो में बैठे दो लड़के उसके पास आए और कहने लगे की रात में कहां जाओगी, उनके साथ उनके कमरे पर चल पड़ो। इसके बाद उनके साथ ऑटो में बैठ गई।

minor girl twice gangraped by auto drivers in noida
रेप, सेक्स क्राइम - फोटो : demo pics

पर्थला में उनके कमरे पर पहुंचने पर वह उसे जबरदस्ती कमरे में खींच लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। वह वहां से भाग खड़ी हुई। उनके साथ एक और लड़का उसका ऑटो से पीछा करने लगे। फिर जबरन उसे ऑटो में बैठाकर पास के एक पार्क में ले गए। जहां तीनों ने उसके साथ रेप किया।

एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि लड़की की शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ तुरंत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। लड़की का मेडिकल करवाया गया है। जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकि है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पर्थला में किराए पर रह रहा आजाद सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से ग्रेनो वेस्ट के बीच ऑटो चलाता है। उसके साथ में ऑटो पर आमिर और जाहिद भी काम करते हैं। जाहिद आजाद के साथ ही रहता है। जबकि आमिर बसई गांव में किराए पर रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed