फतेहपुर निवासी चचेरे भाई-बहन के रिश्ते पर शक होने पर लड़की के भाईयों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि किशोरी इस मारपीट में घायल हो गई। युवक का शव ग्रेटर नोएडा में हाईवे के किनारे पड़ा मिला, जिसके पास किशोरी बेहोश पड़ी थी। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अमित कुमार ने बताया कि बीटा-2 थाना पुलिस ने रविवार शाम युवक के साथ किशोरी को भी घायल और बेहोशी की हालत में पाया था। किशोरी का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर है। कथित रूप से हत्या में शामिल होने पर लड़की के दो भाइयों को फतेहपुर से गिरफ्तार किया गया है।
जांच अधिकारियों ने कहा कि घटना के पीछे वास्तविक कारण का पता नहीं चल पाया है। हालांकि बताया जा रहा है कि लड़की के सगे भाइयों को उसके और उसके चचेरे भाई के रिश्ते पर शक था।
उन्होंने बताया कि रविवार शाम पेट्रोलिंग के दौरान स्थानीय पुलिस की एक पीआरवी ने एक घायल लड़की और एक युवक का शव देखा। लड़की को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। बाद में उसने पुलिस को बताया कि मृतक उसका चचेरा भाई है और वे फतेहपुर जिला के रहने वाले हैं। वे घर से नोएडा व ग्रेटर नोएडा घूमने आए थे।
अमित कुमार ने बताया कि पीड़िता के अनुसार, उसके भाइयों ने उन्हें ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर रोक लिया। वे बात करने के बहाने उन्हें सूनसान स्थान पर ले गए और उनसे मारपीट करने लगे। इसके बाद वे उन्हें वहीं छोड़कर चले गए। उन्होंने बताया कि लड़की के चचेरे भाई की बाद में मौत हो गई, जबकि लड़की बेहोश हो गई।
उन्होंने आगे कहा कि बीटा-2 थाना में हत्या और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को फतेहपुर पुलिस ने उनके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को गौतम बुद्ध नगर लाया जा रहा है और आगे की कार्रवाई के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं।
विस्तार