फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कबाड़ के कट्टों के नीचे छिपाकर ले जा रहा था शराब

कबाड़ के कट्टों के नीचे छिपाकर ले जा रहा था शराब

Tue, 14 May 2019 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
कबाड़ के कट्टों के नीचे छिपाकर ले जा रहा था शराब
कबाड़ के कट्टों के नीचे छिपाकर ले जा रहा था शराब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नूंह। प्लास्टिक कबाड़ का बिल्टी और बिल बनाकर ट्रक से शराब की तस्करी कर रहे शख्स को मेवात अपराध शाखा पुलिस ने सोमवार रात सोहना-नूंह रोड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक में कबाड़ के कट्टों के नीचे रखी अवैध शराब की 992 पेटियां बरामद की है। वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने छापा मारकर खेड़क ीदौला गांव के खेतों में बनी झोपड़ी से कार में भर रहे अवैध शराब की 70 पेटियां बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, एक्साइज ऐक्ट सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपराध शाखा नूंह के जांच अधिकारी एसआई कंवर पाल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक एलपी ट्रक नंबर यूपी 83आर, 9939 में प्लास्टिक कबाड़ का फर्जी बिल बनाकर अवैध शराब की सैकड़ों पेटी भरी हुई हैं जो सोहना-नूंह रोड से जाएगी। सूचना के आधार पर उनकी टीम ने गांव घासेड़ा के नजदीक नाकाबंदी की। कुछ समय बाद सोहना की ओर से ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसके चालक को रुकने का इशारा किया लेकिन वह नाका तोड़कर भाग गया। करीब दो सौ मीटर दूरी पर पुलिस ने जिप्सी लगाकर उसे रोका।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रक की जांच करने पर पता चला कि यह श्री बालाजी ट्रेडर्स गांव तांखौल बहदुरगढ़ की प्लास्टिक कबाड़ की बिल्टी से महाराष्ट्र के चंद्रपुर के लिए रवाना हुआ था। जांच में पाया कि कबाड़ के कट्टों के नीचे शराब की बोतलें छुपाई हुई हैं और प्लास्टिक कबाड़ का फर्जी बिल और बिल्टी बना रखा है। ट्रक में रखी अवैध शराब की गिनती करने पर इंपेक्ट मार्का शराब के 792 पव्वा पेटी और 200 पेटी बोतल सहित अवैध शराब की 992 पेटी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक आरोपी अरशद पुत्र सुलेमान निवासी सीलखो को ट्रक सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, कागजातों से छेड़छाड़ करने और एक्साइज ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं दूसरे मामले में तावडू अपराध शाखा के जांच अधिकारी एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गांव खेड़क ीदौला के खेतों में अवैध शराब रखी हुई है। उनकी अगुवाई में मौके पर छापा मारा तो खेतों में बनी हुई झोपड़ी से आरोपी एक कार में अवैध शराब भर रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। उन्होंने मौके से कार और शराब की 70 पेटी बरामद की।

फोटो - प्लास्टिक कबाड़ का फर्जी बिल बनाकर 992 शराब की पेटी को दस टायर एलपी ट्रक के साथ आरोपी अरशद पुलिस की हिरसत में
फोटो--2 खेडलादौसा गांव के जंगल में एक झोंपडी में 70 अवैध शराब की छुपाई हुई पेटियां
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed