फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   महिला इंजीनियर से कंपनी में छेड़छाड़-उत्पीडन, पांच पर केस

महिला इंजीनियर से कंपनी में छेड़छाड़-उत्पीडन, पांच पर केस

Fri, 21 Dec 2018 09:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
महिला इंजीनियर से कंपनी में छेड़छाड़-उत्पीडन, पांच पर केस
हेडिंग: इंजीनियर से कंपनी में छेड़छाड़-उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन

सबहेड: चाइनीज मोबाइल कंपनी के एचआर मैनेजर सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज
फेसबुक अकाउंट पर अश्लील टिप्पणी की गई
कंपनी में शराब पीने व रात में रुकने का दबाव डाला
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र स्थित एक प्रसिद्ध चाइनीज मोबाइल कंपनी में महिला इंजीनियर से छेड़छाड़ व उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के फेसबुक अकाउंट पर अश्लील टिप्पणी की गई और कंपनी में शराब पीने व रात में रुकने का दबाव डाला गया। इसकी शिकायत कंपनी के एचआर मैनेजर से की गई तो उन्होंने भी अभद्रता की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर एचआर मैनेजर, टेक्नीशियन समेत तीन अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
ईकोटेक-1 थाना प्रभारी फरमूद अली पुंडीर के मुताबिक, महिला इंजीनियर का आरोप है कि 1 दिसंबर को कंपनी के टेक्नीशियन सूरज बहुगुणा ने उसके फेसबुक अकाउंट पर अश्लील टिप्पणी की। कंपनी में ही काम करने वाले किशन चंद, अनुराग शर्मा व खुर्शीद सैफी ने उस पर अश्लील फब्तियां कसीं। उस पर शराब पीने व रात को कंपनी में रुकने आदि का दबाव बनाया गया। इससे परेशान होकर उसने आरोपियों की शिकायत कंपनी के एचआर मैनेजर विजय अहलावत से की, लेकिन उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई करने की जगह पीड़िता पर ही आरोप लगाते हुए अभद्रता की। शिकायत के आधार पर विजय अहलावत, सूरज बहुगुणा, किशन चंद, अनुराग शर्मा व खुर्शीद सैफी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कंपनी के अधिकारियों से होगी पूछताछ
थाना प्रभारी फरमूद अली पुंडीर का कहना है कि इस मामले में कंपनी के अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी। उनसे पूछा जाएगा कि क्या उन्होंने महिलाओं से कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के अंतर्गत इस तरह के मामले के निस्तारण के लिए आंतरिक परिवाद समिति का गठन किया है। अगर किया गया है तो इस मामले में क्या कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed