फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   जीआईपी मॉल की तीसरी मंजिल से कूदी युवती, मौत

जीआईपी मॉल की तीसरी मंजिल से कूदी युवती, मौत

Sun, 08 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
जीआईपी मॉल की तीसरी मंजिल से कूदी युवती, मौत
जीआईपी मॉल की तीसरी मंजिल से कूदी युवती, मौत
विज्ञापन


नोएडा। प्रेमी के बात न करने से परेशान एक युवती ने शनिवार दोपहर सेक्टर-38ए स्थित जीआईपी मॉल की तीसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में युवती ने प्रेमी का नाम लिखा है। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दे दी है। उनके नोएडा आने के बाद शिकायत पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
थाना सेक्टर-39 प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शाही के अनुसार, पुलिस के अनुसार, मूलरूप से कासगंज निवासी शिवानी (25) पुत्री सत्यपाल नोएडा के बरौला गांव में अकेली किराये पर रहती थी और दो वर्ष से मदरसन कंपनी में काम कर रही थी। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे युवती जीआईपी मॉल आई थी। करीब एक घंटे तक वह मॉल में घूमती रही। तीसरी मंजिल पर पहुंचकर कुछ देर तक बैठकर सोचती रही। इसके बाद दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। युवती सिर के बल नीचे गिरी, जिससे उसका सिर फट गया। वहां मौजूद गार्ड ने तुरंत इसकी सूचना मॉल के कंट्रोल रूम को दी। मॉल प्रबंधन एंबुलेंस से युवती को लेकर कैलाश अस्पताल गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। तब तक मॉल प्रबंधन ने पुलिस को भी हादसे की सूचना दे दी थी। पुलिस के आने तक मॉल प्रबंधन ने घटनास्थल को फीता लगाकर घेर दिया था। महिला सिपाही ने युवती के कपड़ों की तलाशी ली तो मोबाइल और एक पर्स बरामद हुआ। पर्स की जांच में सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें युवती ने ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 निवासी धर्मराज को प्रेमी बताया है। साथ ही, लिखा है कि धर्मराज उससे कई दिनों से बात नहीं कर रहा था। परेशान होकर उसने जान दे दी।
विज्ञापन

प्रेमी से संपर्क करने का प्रयास
युवती ने सुसाइड नोट में जिस प्रेमी का नाम लिखा है, उससे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। युवक से मामले में पूछताछ की जाएगी। इससे वजह और स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस युवती की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। फिलहाल, युवक से संपर्क नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के गिरने से मचा हड़कंप
शनिवार और छुट्टी का दिन होने से मॉल में काफी भीड़ थी। युवती के कूदते ही महिलाओं और बच्चों में भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि युवती कूदी है या खुद नीचे गिरी है। लोग युवती के तीसरी मंजिल से फिसलकर गिरने का कयास लगाते रहे। मौके पर पहुंचे मॉल के गार्डों ने घायल युवती को अस्पताल पहुंचाकर घटनास्थल को पुलिस जांच के लिए घेर दिया। साथ ही, गार्डों ने भीड़ को नियंत्रित किया।

पहली मंजिल पर पहले लगा था जाल
जीआईपी मॉल में पहले भी ऊपर की मंजिलों से गिरकर मौत की घटनाएं हो चुकी हैं। इस तरह के हादसों को रोकने के लिए मॉल प्रबंधन ने पहली मंजिल की रेलिंग पर नायलॉन का मजबूत जाल लगा रखा था। ये जाल ऊपर की मंजिल से गिरने वालों की जान बचाने के लिए लगाया गया था, लेकिन कुछ समय से मॉल प्रबंधन ने जाल हटा दिया था। हालांकि, मॉल प्रबंधन की तरफ से भूतल समेत सभी मंजिलों पर सीढ़ियों के आसपास की खाली जगह पर गार्ड तैनात किए गए हैं। गार्ड वहां खड़े होने वालों या बैठने वालों या रेलिंग से झांकने वालों को रोकते हैं, ताकि कोई हादसा न हो।

मॉल में गिरने से हुई मौत के मामले
24 जनवरी 2011 : सेंटर स्टेज मॉल (सीएसएम) की छठवीं मंजिल से गिरकर 20 साल के बीबीए छात्र की मौत। युवक ने प्रेम प्रसंग में की थी खुदकुशी।
11 अक्तूबर 2012 : सीएसएम मॉल की चौथी मंजिल से कूदकर सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी ने की थी खुदकुशी।
07 जनवरी 2013 : जीआईपी मॉल में तीसरी मंजिल से फिसलकर इंजीनियरिंग के छात्र की मौत।
03 नवंबर 2016 : गृह क्लेश से तंग आकर सेक्टर-37 निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति ने सीएसएम मॉल की पांचवीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी।
14 दिसंबर 2016 : वैशाली स्थित शॉप्रिक्स मॉल में तीसरी मंजिल से कूदकर 22 साल के युवक ने जान दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed