फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   इनोवा में आग

इनोवा में आग

Mon, 29 Apr 2019 05:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 05:51 AM IST
विज्ञापन
इनोवा में आग

विज्ञापन
डिवाइडर से टकराकर कार में लगी आग
कार में सवार थे तीन लोग, बाल-बाल बचे
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। फेज थ्री कोतवाली क्षेत्र स्थित सेक्टर-63 में इलेक्ट्रानिक सिटी मेट्रो स्टेशन के पास एक इनोवा कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। गाड़ी में चालक समेत तीन लोग सवार थे। आसपास के लोगों ने किसी तरह तीनों को बाहर निकालकर बचा लिया। दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाई मगर तब तक कार जल चुकी थी। सेक्टर-62 निवासी के लाल शनिवार रात करीब दो बजे दो दोस्तों के साथ दिल्ली से लौट रहे थे। इलेक्ट्रानिक सिटी मेट्रो स्टेशन के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें ओवरटेक किया। किसी तरह उन्होंने कार को संतुलित किया। इसी दौरान पीछे से अचानक एक ट्रक भी आ गया। उन्होंने एक बार फिर से कार बचाने की कोशिश की। लेकिन कार असंतुलित होकर यूटर्न के डिवाइडर से टकरा गई। इंस्पेक्टर अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि लिखित में अभी शिकायत नहीं मिली है। गौरतलब है कि शुक्रवार को भी एक कार सांड से बचाने के दौरान डिवाइडर से टकरा गई थी। उसमें भी आग लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed