फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कमरे में मिला महिला का शव

कमरे में मिला महिला का शव

Wed, 02 Jan 2019 05:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 05:42 AM IST
विज्ञापन
कमरे में मिला महिला का शव
कमरे में मिला महिला का शव, पहचान नहीं
विज्ञापन

नोएडा। हरौला स्थित एक मकान के कमरे से पुलिस ने महिला का शव बरामद किया है। जब महिला का डेढ़ साल का बच्चा रोने लगा तो पड़ोसियों को इसका पता चला। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने महिला के डेढ़ साल के बच्चे को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक, हरौला में मनीष अवाना का मकान है। यहां शुक्रवार को 25 वर्षीय महिला डेढ़ साल के बच्चे के साथ रहने आई थी। उन्होंने महिला से आधार कार्ड और पहचान पत्र की कॉपी मांगी। महिला ने कहा कि कुछ दिनों के बाद वह अपना पहचान पत्र दे देगी। रविवार शाम कमरे से बच्चे की तेज आवाज में रोने की आवाज आई तो पड़ोसी वहां पहुंचे। उन्होंने देखा कि महिला फर्श पर पड़ी थी। कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज पंत ने बताया कि महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed