फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पिस्टल की नोंक पर 4.17 लाख लूटे

पिस्टल की नोंक पर 4.17 लाख लूटे

Thu, 27 Dec 2018 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
पिस्टल की नोंक पर 4.17 लाख लूटे
पिस्टल के बल पर कलेक्शन एजेंट से 3.58 लाख लूटे
विज्ञापन

- पिछले छह माह में एयरटेल कलेक्शन एजेंट से यह दूसरी वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। फेस-2 क्षेत्र में एयरटेल कलेक्शन एजेंट से बृहस्पतिवार दोपहर पिस्टल के बल पर 3.58 लाख रुपये लूट लिए गए। पांच माह पहले भी इसी कंपनी के एजेंट से करीब 8.5 लाख रुपये लूटे गए थे। सेक्टर-19 में साईं इंटरप्राइजेज के नाम से कंपनी है। बृहस्पतिवार को कलेक्शन एजेंट सुशील अपनी बाइक से सिम व बिल के पैसे लेने फेस-2 गया था। शाहदरा गढ़ी से याकबपुर जाने के दौरान रास्ते में बाइक रोककर सुशील लघु शंका के लिए रुका। बाइक खड़ी ही की थी कि एक बाइक पर दो बदमाश आए और उन्होंने एजेंट को कब्जे में लिया। एक बदमाश ने उसे पिस्टल सटा दी। उसी की बाइक पर एक बदमाश पीछे बैठा और सुशील को पुश्ता की तरफ ले गया। पीछे से साथी बदमाश बाइक चला रहा था। पुश्ता पर एकांत देखकर बदमाशों ने एजेंट का बैग में रखे 3.58 लाख रुपये और मोबाइल लूट लिया। किसी तरह एजेंट ने इसकी जानकारी कंपनी के निदेशक संजय बाली को दी। संजय ने बताया कि पांच माह पहले भी उनकी कंपनी के एजेंट से 8.30 लाख रुपये लूट लिए गए थे। बदमाशों ने पुश्ता पर ही जाकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ा भी है लेकिन पूरी रकम बरामद नहीं की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुश्ता पर आए दिन इस तरह की वारदात हो रही हैं। रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed