फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   8वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत

8वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत

Wed, 14 Nov 2018 07:03 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 07:03 AM IST
विज्ञापन
8वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत
कानपुर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--------
हेडिंग: 8वीं मंजिल से गिरकर महिला की संदिग्ध हालात में मौत
सेक्टर-62 स्थित एचसीएल टावर की घटना, बीमार से थी परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-62 के एचसीएल टावर की 8वीं मंजिल से गिरकर सोमवार शाम एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला बीमारी के कारण परेशान थी। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने पुलिस को कोई भी लिखित में शिकायत नहीं दी है।
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से कानपुर निवासी एकता कपूर (45) दवा कारोबारी पति निश्चल कपूर और छह वर्षीय बच्ची के साथ सेक्टर-62 स्थित एचसीएल के टावर-1 में रहती थी। सोमवार को निश्चल ग्रेटर नोएडा गए हुए थे। बेटी को उनका चालक ट्यूशन सेंटर पर ले गया था। शाम को एकता फ्लैट से निकलकर टावर चार की तरफ गई थी। वह सीढ़ियों के रास्ते ऊपर जा रही थी। थोड़ी देर के बाद ही नीचे आकर गिर गई। एकता के गिरने की आवाज सुनकर मौके पर लोग जमा हो गए। सुरक्षा गार्ड की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली सेक्टर-58 एसएचओ पंकज राय ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि महिला किसी बीमारी से ग्रस्त थी जिससे वह परेशान रहती थी।
विज्ञापन

लोगों ने नहीं पहुंचाया अस्पताल
एकता के नीचे गिरने से काफी तेज आवाज हुई। इसके बाद सोसाइटी के लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन किसी ने एकता को नहीं उठाया। लोग तमाशबीन बने रहे और अस्पताल नहीं ले गए। जब सुरक्षा गार्डों को जानकारी मिली तो उन लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस साल से रह रहा दंपती
पति ने करीब दस साल पहले यहां फ्लैट खरीदा था। एक सप्ताह पहले एकता की मां को दिल का दौरा पड़ा था। वह अस्पताल में भर्ती थीं। इस वजह से भी एकता परेशान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed