फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   होटल मालिक गायब

होटल मालिक गायब

Tue, 24 Jul 2018 09:16 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
होटल मालिक गायब
होटल के मालिक का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-63ए स्थित बहलोलपुर में निर्माणाधीन होटल के बेसमेंट की दीवार गिरने से हुई एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत के मामले में चार दिन बाद भी पुलिस को होटल मालिक का नाम नहीं पता चल पाया है। मालिक का नाम जानने के लिए फेज-3 पुलिस ने प्राधिकरण को पत्र लिखा है। वहीं, घायल तीन लोगों की हालत में अब सुधार है।
बहलोलपुर गांव में 20 जुलाई को निर्माणाधीन होटल के बेसमेंट की दीवार गिर गई थी। मलबे में दो साल का बच्चा हिमांशु, उसका पिता प्रकाश, रविशंकर, तोसा देवी व हेमराज दब गए थे। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया था, जबकि हेमराज की गंभीर हालत को देखते हुए एम्स रेफर कर दिया गया था, जहां कुछ घंटे बाद उसने भी दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में ठेकेदार और होटल मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने आरोपित ठेकेदार भीम को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है, जबकि होटल मालिक का अभी तक पता नहीं चल सका है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह का कहना है कि होटल मालिक के बारे में अभी तक पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि किसी पुलिस इंस्पेक्टर ने उक्त प्लॉट खरीदा था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed