{"_id":"5b7afd7c42c7924639036b06","slug":"71534786940-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में सट्टा लगाने वालों से लोग परेशान, शिकायत के बाद पुलिस नहीं हो रहीं सुनवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर में सट्टा लगाने वालों से लोग परेशान, शिकायत के बाद पुलिस नहीं हो रहीं सुनवाई
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में सट्टाबाजों से लोग परेशान, शिकायत के बादद भी सुनवाई नहीं
तावडू। नगर में खुलेआम सट्टा और जुआ का खेल चल रहा है। शाम होते ही सट्टा लगना शुरू हो जाता है और देर रात तक चलता है। खुलेआम चले रहे इस कारोबार पर न तो पुलिस की नजर है और ना ही वह इस पर लगाम कसने का प्रयास कर रहे हैं। यही वजह है कि यह कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोग कई बार पुलिस को शिकायत देकर इस पर प्रतिबंध लगाने की फरियाद लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस बात को लेकर नगरवासी में पुलिस के प्रति भारी रोष व्यक्त किया है। सोमवार को लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका चेयरमैन के पति समाजसेवी आशीष गर्ग के नेतृत्व में नगर पुलिस चौकी में शिकायत देकर सट्टे पर रोक लगाने की फरियाद की है।
दरअसल, नगर में पर्ची व ताश के पत्ते के सहारे सट्टे का खेल कुछ जगह पर लंबे समय से चल रहा। सट्टे के इस बाजार में जाने वाला हर व्यक्ति अपनी जेब ढीली कर रहा है। दिनों दिन बढ़ते इस कारोबार में सट्टा संचालक मोटी रकम हासिल कर रहे हैं, जिन्हें पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। बढ़ते सट्टे व जुए के कारोबार के चलते आस पास के लोग काफी परेशान हैं। उनका आरोप है कि अगर इन लोगों के खिलाफ कुछ कहा जाता है तो वो जान से मारने की धमकी देते हैं। कई बार स्थानीय लोग सट्टा संचालकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग कर चुके है, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नही हुई है। नगर के वार्ड नंबर 8 निवासी बीर सिंह, देवी राम, सलमान, हिमांशु, विनय, सुरेश कुमार, मनीदर , मंगतराम, उदय सिंह, जोगिंद्र, सुरेंद्र, महेश, प्रेम, पुष्कर सोनी व रवि कुमार आदि का कहना है कि सट्टे व जुए के गोरखधंधे में पुलिस इन सट्टेबाजों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। मोहल्ले में सट्टा खेलने का गोरखधंधा दिनों दिन फल फूल रहा है। वार्डवासियों का आरोप है कि शरारती तत्व शराब पीकर सट्टा लगाने आते है। जिसकी वजह से वह परेशान हैं। सट्टे के कारण युवकों पर जहां बुरा प्रभाव पड़ रहा है। वहीं शराब के नशे में धुत यह गालियां भी देते हैं। इससे महिलाएं भी परेशान हैं। जरूरत पड़ने पर वह घरों से निकलने में संकोच करती है।
वार्डवासियों का आरोप था कि आरोपी बीरसिंह इस धंधा का सरगना है, जिसके खिलाफ पहले भी वार्डवासी कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि हर रोज शाम 4 बजे सट्टेबाजों का आवागमन शुरू हो जाता है और पूरी रात यह चलता है। परेशान लोगों ने सोमवार को पुलिस चौकी में लिखित शिकायत देकर सट्टे पर रोक लगाने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि नगर में चल रहा सट्टे व जुए संचालकों को जल्द चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।