{"_id":"5bf837fabdec2241ba2c687a","slug":"61542993914-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरोड़ा गांव में तीन दिन पूर्व लुटे गए ट्रक के लुटरे का अभी तक नही लगा सुराग।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मरोड़ा गांव में तीन दिन पूर्व लुटे गए ट्रक के लुटरे का अभी तक नही लगा सुराग।
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमेजन कंपनी का ट्रक लूटने के आरोपी अब भी पकड़ से बाहर
फिरोजपुर झिरका। उपमंडल के मरोड़ा गांव में तीन दिन पहले एमेजन कंपनी की गाड़ी से हुई लाखों के सामान की लूट की वारदात में मुख्य आरोपी ट्रक चालक को पकड़ने के नाम पर नगीना पुलिस के हाथ 72 घंटे बाद भी खाली हैं। जांच अधिकारी फत्ते सिंह ने दावा किया था कि लूट कांड को अंजाम देने वाले आरोपी ट्रक चालक और उसके सहयोगी बदमाशों को जल्द दबोच लिया जाएगा। लेकिन वारदात के तीन बाद भी नगीना पुलिस लूट करने वालों का सुराग तक नहीं लगा पाई है। इससे पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
एमेजन कंपनी के ट्रक की लूट में मुख्य आरोपी ट्रक चालक पिनगवां थानांतर्गत गंगवानी गांव का बताया जा रहा है। इस संबंध में नगीना पुलिस के जांच अधिकारी फत्ते सिंह ने कहा कि पुलिस निरंतर मुख्य बदमाश को पकड़ने के लिए रेड कर रही है। शीघ्र ही वारदात का खुलासा कर बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।