{"_id":"5bd119f0bdec22693d120e9b","slug":"61540430320-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैधसंबंध के चलते हुई थी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैधसंबंध के चलते हुई थी हत्या
Updated Thu, 25 Oct 2018 06:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम प्रसंग में की गई थी बाबू की हत्या, मां-बेटा गिरफ्तार
सेक्टर-62 की झुग्गियों में 19 अक्तूबर को हुई थी वारदात
बेटे ने मां को कई बार देखा था साथ में, विरोध पर पीटा था
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-62 की झुग्गियों में 19 अक्तूबर को हुई युवक बाबू की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई थी। इस मामले में पुलिस ने सरोज देवी और उसके बेटे गौरव को गिरफ्तार किया है।
पुलिस का कहना है कि विधवा सरोज देवी से बाबू के संबंध थे। बेटे ने अपनी मां को उसके साथ कई बार देखा था। जब बेटेे गौरव ने इसका विरोध किया, तो बाबू ने उसकी पिटाई कर दी थी। इसके बाद से गौरव, बाबू से रंजिश रखता था।
पुलिस का कहना है कि 19 अक्तूबर की शाम को नशे की हालत में बाबू महिला से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज के साथ महिला की पिटाई कर दी। इसके बाद मां व बेटे ने उसे रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची और गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
यह वारदात सेक्टर-62 के सी ब्लॉक स्थित प्लॉट संख्या 56/7 में हुई थी। यहां पर काफी लोग झुग्गियां डालकर रहते हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी गौरव ने पुलिस को बताया है कि वह पेंटर है, जबकि उसकी मां घरेलू सहायिका है। 19 अक्तूबर की रात को दोनों ने घर के बाहर सो रहे बाबू की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी।