{"_id":"5b79a83c42c792463b3b51b9","slug":"61534699580-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत युवती ने महिला कांस्टेबल की वर्दी फाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत युवती ने महिला कांस्टेबल की वर्दी फाड़ी
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे में युवती ने महिला कांस्टेबल की वर्दी फाड़ी
नोएडा। सेक्टर-50 की मार्केट में नशे में धुत एक युवती ने ऑटो चालक से मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पीसीआर में तैनात महिला कांस्टेबल ने युवती को थाने चलने को कहा तो युवती ने हाथापाई करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी। थाना प्रभारी अनीता चौहान ने बताया कि सेक्टर-40 निवासी काजल निजी कंपनी में काम करती है। शुक्रवार देर रात काजल शराब के नशे में सेक्टर-50 मार्केट पहुंची और एक ऑटो चालक से उलझ गई। चालक ने विरोध किया तो युवती ने उसे कई चाटें जड़ दिए। चालक ने 100 नंबर पर पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पीसीआर पर तैनात एक महिला कांस्टेबल ने युवती को समझाने की कोशिश की। इस पर युवती ने हाथापाई शुरू कर दी और महिला कांस्टेबल की वर्दी फाड़ दी। बदसलूकी का मामला दर्ज करके महिला को जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो
10वीं की छात्रा से दो नाबालिगों ने की छेड़खानी
नोएडा। सेक्टर-9 में ट्यूशन से घर लौट रही 10वीं की छात्रा से रास्ते में दो नाबालिगों ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के विरोध करने और शोर मचाने पर दोनों भाग निकले। छात्रा के पिता ने घटना की शिकायत सेक्टर 20 पुलिस से की है। ब्यूरो