फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कैब चालक से लूटपाट

कैब चालक से लूटपाट

Fri, 03 Aug 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
कैब चालक से लूटपाट

विज्ञापन
कार पर तेल डालकर चालक को लूटा
नोएडा। ठक ठक गिरोह के बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात फेज थ्री कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-63, 66 बिजली घर के पास कार के बोनट पर काला तेल गिराकर कार को रोक लिया। बदमाशों ने चालक से मारपीट कर मोबाइल, पर्स और एक बैग लूट लिया। पीड़ित के शोर मचाने पर लोगों को आते देख बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित से शिकायत की है। जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद इंदिरापुरम के कनावनी गांव में हरेकश ऑल्टो कार कैब के रूप में चलाते हैं। बृहस्पतिवार रात वह यात्री को छोड़ने सेक्टर 63 गये थे। ममूरा से सेक्टर 63- 66 बिजली घर के पास बाइक सवार बदमाशों ने वारदात की। पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो

मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार की ठगी
नोएडा। केंद्रीय मंत्रालय का कर्मचारी बताकर युवक से 50 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने फर्जी आई कार्ड दिखाकर नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। बिहार के सहरसा निवासी नितेश सिन्हा ने सेक्टर 39 कोतवाली में शिकायत की है। वह हाजीपुर गांव में किराये पर रहता है। एक कंपनी में ऑपरेटर है। जानकारी के मुताबिक, दो महीने पहले पड़ोस में करण नाम का शख्स रहने आया था। बातचीत में उसने मंत्रालय में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने की बात कही। नौकरी के नाम पर उससे 50 हजार रुपये भी ले लिये। कई महीने तक जब नौकरी नहीं लगी तो युवक आरोपी से रुपये मांगने लगा। 20 जून को आरोपी कमरा खाली कर फरार हो गया। बाद में उसे धोखाधड़ी का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed