फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   आग में झुलसकर महिला की संदिग्ध हालात में मौत

आग में झुलसकर महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 28 Dec 2018 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
आग में झुलसकर महिला की संदिग्ध हालात में मौत
आग में झुलसकर विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन

20 दिन से मायके में ताऊ के घर रह रही थी, बिना सूचना परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में बीती रात एक महिला की मायके में संदिग्ध परिस्थितियों में आग से जलकर मौत हो गई। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। महिला बीस दिन से मायके में ही रह रही थी। उसके माता-पिता की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। वह अपने ताऊ के घर रह रही थी।

पुलिस के मुताबिक, गांव भीकनपुर निवासी आरती पिता रामवीर व मां की मौत के बाद से ही ताऊ सुखवीर के पास रहती थी। भाई बहनों की परवरिश ताऊ ने ही की थी। करीब 8 महीने पहले आरती की शादी की गई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि करीब 20 दिन पहले वह ससुराल से आई थी। बुधवार रात करीब 9 बजे उसके कमरे में अचानक आग लग गई और गंभीर रूप से झुलस गई। जब तक परिजन उसे उपचार को ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed