{"_id":"5ca37ebcbdec221454120dc0","slug":"41554218684-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर गोली मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर गोली मारने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद और सभी केंद्रों के ध्यानार्थ
----------------------------
घर में घुसकर बदमाशों ने दी गोली मारने की धमकी
- सामाजिक कार्यकर्ता उषा ठाकुर के घर की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-31 निवासी सामाजिक कार्यकर्ता उषा ठाकुर के घर घुसे हथियारबंद बदमाशों ने परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद बदमाश नौकरानी व धोबी के साथ धक्कामुक्की कर भाग गए। यह घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। घटना की शिकायत कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस से की गई है।
राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की नातिन व सामाजिक कार्यकर्ता उषा ठाुकर रविवार को एक कार्यक्रम में दिल्ली गई थीं। घर में उनकी मां, बेटी, नातिन व बहू थी। शाम करीब 4 बजे हथियारबंद कुछ अज्ञात बदमाश उनके घर में घुस आए। बदमाशों ने नौकरानी समेत घर में मौजूद सदस्यों को धमकाया और गोली मार देने की धमकी दी। बदमाशों ने घर के बाहर बैठे धोबी को भी धमकाया। कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता उषा ठाकुर का कहना है कि बदमाशों ने मुझे व मेरे घरवालों को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि धमकी देने वालों को वह नहीं जानती हैं।