{"_id":"5b69bbfc4f1c1b8d6e8b4925","slug":"41533656060-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की मौत
Updated Tue, 07 Aug 2018 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में युवती की मौत, ऑनर किलिंग की आशंका
नोएडा। सेक्टर-8 में एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस को मामला ऑनर किलिंग से जुड़े होने का संदेह है। सेक्टर-20 पुलिस ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि एक निजी कंपनी में काम करने वाली काजल की जिला अस्पताल में मौत हो गई है। पड़ोस से किसी ने सूचना दी थी कि मामला ऑनर किलिंग से जुड़ा हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, पुलिस सूत्र बताते हैं कि युवती कंपनी के ही एक कर्मचारी से प्रेम करती थी और परिजन इसका विरोध कर रहे थे। हो सकता है कि इस वजह से घटना को अंजाम दिया गया हो। युवती के गले पर निशान भी बताए जा रहे हैं। ब्यूरो