{"_id":"5cd1a07cbdec22078b291e11","slug":"31557241980-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीदीपुर गांव में भीमराव आंबेडकर प्रतिमा तोडने का प्रयास, तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीदीपुर गांव में भीमराव आंबेडकर प्रतिमा तोडने का प्रयास, तनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीदीपुर में आंबेडकर प्रतिमा तोड़ने का प्रयास, तनाव
जारचा। कोतवाली क्षेत्र के गांव सीदीपुर में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे दो बाइक सवार छह युवकों ने पथराव कर डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने का प्रयास करते हुए अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। इस दौरान पास ही मौजूद महिलाएं ईंट लगने से घायल हो गईं। इससे पहले ग्रामीण मौके पर पहुंचते, आरोपी फरार हो गए। घटना से गांव में तनाव की स्थिति है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। वहीं, छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सीदीपुर गांव की कुल आबादी के 50 प्रतिशत हिस्से में अनुसचित जाति के लोग रहते हैं। सीदीपुर-प्यावली मार्ग के प्रवेश द्वार पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। ग्रामीण हरकेश का आरोप है कि मंगलवार दोपहर एनटीपीसी ततारपुर चौराहे की तरफ से दो बाइक पर सवार छह युवक प्रवेश द्वार पर पहुंचे और प्रतिमा पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। साथ ही अभ्रद भाषा का प्रयोग करने लगे। इस दौरान रास्ते निकल रही किरण और एक अन्य महिला ईंट लगने से घायल हो गईं। शोर सुनकर लोगों का आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। कुछ लोगों भाग रहे युवकों की वीडियो बना ली। वहीं, प्रतिमा पर पथराव की सूचना मिलते ही बस्ती के सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गेट पर ही धरना देना शुरू कर दिया। आरोप है कि सूचना देने के 30 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। वहीं, ग्रामीणों ने छह लोगों को नामजद कर शिकायत दी। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। उधर, घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
--------------
कुछ युवकों ने आंबेडकर की प्रतिमा पर पथराव किया है। ईंट लगने से कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामला शांत है।
विज्ञापन
- प्रभाष चंद, कोतवाली प्रभारी, जारचा