{"_id":"5c8911aebdec22140a174931","slug":"31552486830-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टो चालक का मुंह काला कर व जूतों की माला पहनाकर कालोनी में घुमाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टो चालक का मुंह काला कर व जूतों की माला पहनाकर कालोनी में घुमाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो चालक को जूतों की माला पहनाकर कॉलोनी में घुमाया
- गायब नाबालिग लड़की को ऑटो से कहीं छोड़ने का आरोप
- ऑटो चालक ने महिला समेत सात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के गांव घोड़ी के पास एक ऑटो चालक के मुंह पर काला रंग लगाकर और जूतों की माला पहनाकर पूरी कॉलोनी में घुमाया गया। आरोप है कि एक नाबालिग लड़की किसी के साथ चली गई, उसे ऑटो चालक ने ऑटो से कहीं छोड़ा था। मामले में ऑटो चालक की तरफ से एक महिला समेत सात लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस के अनुसार कोतवाली दादरी क्षेत्र के घोड़ी गांव के पास काशीराम कॉलोनी में बाबूराम ऑटो चलाता है। 6 फरवरी को एक नाबालिग लड़की किसी के साथ चली गई। चालक पर लड़की को ऑटो में ले जाने का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने उसकी पत्नी के साथ घर पर जाकर मारपीट व अभद्रता की। बाबूराम ने पुलिस के आला अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक को पत्र भेज कर इसकी शिकायत की थी। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि 9 मार्च को कॉलोनी के सतपाल, सुखपाल, देवेंद्र, चरण सिंह उर्फ चन्न, मनोज समेत सात लोगों ने बाबूराम की पिटाई कर और जूतों की माला गले में डालकर कॉलोनी की गली में घुमाया। आरोप है कि उस वक्त डायल 100 पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही जबकि पीड़ित पुलिस से बचाने की गुहार लगाता रहा।
उसके बाद पीड़ित ने मंगलवार शाम को कोतवाली में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने एक महिला समेत सात के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज की सूचना मिलने पर रात में भी उसके साथ मारपीट की गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अवनीश कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।