{"_id":"5c87fa68bdec22140966d480","slug":"21552415336-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई से परेशान एमिटी के बीटेक छात्र ने पंखे से लटककर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पढ़ाई से परेशान एमिटी के बीटेक छात्र ने पंखे से लटककर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़ाई से परेशान बीटेक छात्र ने पंखे से लटककर जान दी
- आम्रपाली सफायर के फ्लैट में लटका मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-44 स्थित आम्रपाली सफायर सोसायटी में रह रहे बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने पंखे से लटककर जान दे दी। छात्र का शव कमरे में रस्सी के सहारे पंखे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक, पढ़ाई के कारण छात्र कुछ दिन से परेशान चल रहा था। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।
मूल रूप से रीवा, मध्य प्रदेश निवासी उत्कर्ष शुक्ला दो दोस्तों के साथ आम्रपाली सफायर सोसायटी के फ्लैट में रहता था। उत्कर्ष एमिटी विश्वविद्यालय में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था। सोमवार रात उत्कर्ष फ्लैट में अकेला था। रात करीब 11 बजे उसके दोनों दोस्त फ्लैट पर पहुंचे तो दरवाजा भीतर से बंद था। घंटी बजाने पर भी काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो दोनों ने खिड़की से देखा। उन्हें उत्कर्ष पंखे से फंदे में लटका दिखा। उन्होंने जानकारी सोसायटी के गार्ड को दी। गार्ड और अन्य लोगों ने मिलकर दरवाजे की कुंडी तोड़ी। दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी और उत्कर्ष को लेकर जेपी अस्पताल पहुंचे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
इसके बाद पुलिस ने अस्पताल से शव कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटना की सूचना उसके घरवालों को दी। मंगलवार सुबह उसके घरवाले नोएडा पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए छात्र का पंचनामा भरा, लेकिन परिजनों ने इससे मना कर दिया। कोतवाली सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि छात्र पढ़ाई को लेकर परेशान रहता था। उत्कर्ष के घरवालों ने किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया और शव को साथ ले गए।