सोशल साइट पर योग शिक्षक के लिए अश्लील टिप्पणी
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-20 इलाके में योग शिक्षक को कुछ लोग सोशल साइट पर अश्लील एवं आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-20 में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। योग शिक्षक मंगेश कुमार कोतवाली सेक्टर-20 इलाके में योग की कक्षा चलाते हैं। इसके अलावा एनसीआर में भी कई स्थानों पर योग की शिक्षा देते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कोई अलग-अलग नंबरों से फोन, एसएमएस, व्हाट्सएप मैसेज और कॉल करके जान से मारने की धमकी व गाली दे रहा है। इसके साथ फर्जी फेसबुक आईडी से उन्हें व परिजनों के बारे में अश्लील व आपत्तिजनक बातें, एडिट फोटो भेजे जा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि साइबर सेल की मदद से आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। ब्यूरो