फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   रोहतक के लिए उपयोगी.....

रोहतक के लिए उपयोगी.....

Thu, 31 Jan 2019 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
रोहतक के लिए उपयोगी.....
रोहतक/दिल्ली। देश के पहले एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण पर्यावरण संबंधी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिस पर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने उत्तर रेलवे को आड़े हाथों लिया है। एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के किनारे ध्वस्तीकरण के बाद मलबा पड़ा है, जिसे हटाया नहीं गया है। इसके साथ ही निर्माण सामग्री भी पड़ी हुई है। पर्यावरणीय नियमों के तहत मलबे का त्वरित निस्तारण होना चाहिए था, जिसमें उत्तरी रेलवे की ओर से लापरवाही बरती गई है।
विज्ञापन

सीपीसीबी ने उत्तर रेलवे से सख्त लहजे में कहा है कि रोहतक में नए बस अड्डे के पास बन रहे एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के किनारे से सात दिनों में निर्माण सामग्री को हटाया जाए। इसके साथ ही ट्रैक के किनारे सुधार करने का निर्देश भी दिया गया है। यह भी आदेश दिया गया है कि मलबे का निस्तारण करने के बाद कार्रवाई की रिपोर्ट और दस्तावेज 10 दिन में उनके कार्यालय पर जमा कराएं। इतना ही नहीं सुझाव दिया है कि भविष्य में किसी भी तरह के कचरे और मलबे की डंपिंग के लिए उचित प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं, जिससे आम जन को पर्यावरण के पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव नहीं झेलने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed