फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   तमिलनाडु के लोगों से ठगी

तमिलनाडु के लोगों से ठगी

Wed, 21 Nov 2018 06:56 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 06:56 AM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु के लोगों से ठगी
तमिलनाडु के लोगों से नोएडा में लाखों की धोखाधड़ी
विज्ञापन

- नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लोगों से लिए 40 लाख रुपये
- तमिलनाडु पुलिस ने नोएडा पुलिस के साथ की आरोपियाें की तलाश, नहीं मिला सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। संयुक्त राज्य अमेरिका में नौकरी दिलाने के नाम पर तमिलनाडु के लोगों के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तमिलनाडु के 20 लोगों के साथ नोएडा में ठगी की गई। पहले नौकरी और बाद में पैसे वापस न मिलने के बाद पीड़ितों ने इसकी शिकायत तमिलनाडु पुलिस से की। मंगलवार को तमिलनाडु पुलिस ने सेक्टर-58 पुलिस की मदद से नोएडा में आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।

तमिलनाडु के एक स्थानीय अखबार में संयुक्त राज्य अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी के लिए एक विज्ञापन छपा था। इसमें अच्छी सैलरी भी बताई गई थी। तमिलनाडु के लोगों ने फोन कर नौकरी के बारे में पूछताछ की। कॉलर ने बताया कि उन्हें तीन माह के भीतर अमेरिका में नौकरी मिल जाएगी और इसके लिए एडवांस में दो लाख तथा बाद में दो लाख रुपये देने होंगे। करीब 20 लोगों ने आरोपी के खाते में दो-दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। सभी लोगों ने अपने पासपोर्ट समेत तमाम दस्तावेज आरोपी को ई-मेल कर दिए। दो माह बीत जाने के बाद आरोपी ने फोन कर कहा कि उनके दस्तावेज में दिक्कत आ गई है। लिहाजा वह दो-दो लाख रुपये और जमा कर दें। लेकिन जब तक लोगोें को अपने साथ ठगी का शक हो गया था। उन्होंने नौकरी लगने के बाद दो-दो लाख जमा कराने की बात कही। तीन माह बीत जाने के बाद भी किसी व्यक्ति के पास नौकरी के लिए ई-मेल नहीं आया तो उन्होंने आरोपी के पास फोन किया। इस दौरान आरोपी ने और पैसों की मांग की। इसके बाद संपर्क नंबर बंद कर दिया। मंगलवार सुबह तमिलनाडु पुलिस सेक्टर-58 थाने पहुंची और आरोपियों के ठिकाने की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। ठगों ने पीड़ितों को बताया था कि वह अमेरिकी दूतावास से जुड़े हुए हैं और उनका दफ्तर नोएडा के सेक्टर-58 क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed