{"_id":"5bf1ad9ebdec22697879cf1e","slug":"201542565278-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरिता विहार में वृद्धा की हत्या मामला :","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरिता विहार में वृद्धा की हत्या मामला :
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी जानकार ने ही दिया
है वारदात को अंजाम
- सरिता विहार में वृद्धा की गला रेतकर हत्या किए जाने का मामला
- घर में नहीं हुई लूटपाट, पुलिस की कई टीमें कर रही मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सरिता विहार थाना इलाके में वृद्धा सावित्री देवी(73) की हत्या किसी जानकार ने ही की है। वृद्धा के घर में जान-पहचान होने के कारण ही हत्यारा आसानी से घुसा है। ऐसे में पुलिस किसी जानकार का हाथ होने के कोण से मामले की जांच कर रही है। हालांकि, वारदात के एक दिन बाद भी महिला के हत्यारे के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पीड़ित परिवार के घर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए हैं। घर के बाहर जो सीसीटीवी कैमरा लगा है, वह खराब पड़ा है।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस आरोपी की पहचान के लिए सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। घर में कोई लूटपाट नहीं हुई है। वृद्धा सावित्री देवी जो जेवरात पहने हुई थी, केवल वहीं गायब हैं। मृतका के पति आरके पांडेय स्टॉक एक्सचेंज से निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हैं। वह शाम को टहलकर घर पहुंचे तो सावित्री देवी सोफे पर खून से लथपथ पड़ी हुई थीं। उनका चाकू से गला काटा हुआ था। पुलिस को घटनास्थल पर खून से सना चाकू भी मिला है। दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।