{"_id":"5b689ffd4f1c1ba23e8b5828","slug":"201533583357-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर की हत्या में जांच दूसरे की ओर घूमी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मजदूर की हत्या में जांच दूसरे की ओर घूमी
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूर की हत्या में ठेकेदार के अलावा दूसरे पर संदेह
पत्नी की हत्या कर सुसाइड करने वाले मामले की भी जांच तेज
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र में मजदूर की हत्या के मामले में पुलिस की जांच दूसरी ओर घूम गई है। जांच में जो व्यक्ति नामजद कराया गया है, उससे अब दूसरे व्यक्ति पर संदेह जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। इसी तरह फेज-दो कोतवाली क्षेत्र में पत्नी की हत्या करने और स्वयं सुसाइड करने के मामले में भी जांच की जाएगी।
एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-2 निवासी मजदूर धर्मपाल की गला रेतकर हत्या की गई थी, जिसमें ठेकेदार को नामजद कराया गया था, मगर पुलिस जांच में ठेकेदार को दोषी नहीं ठहराया गया है, बल्कि जांच दूसरी ओर घूम गई है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि हत्या प्रॉपर्टी या अन्य मामले को लेकर नहीं की गई है। ऐसे में मामला किसी महिला से जुड़ा हो सकता है और उसी को लेकर जांच की जा रही है। हो सकता है कोई व्यक्ति मजदूर की पत्नी पर गलत नजर रखता हो, इसका विरोध धर्मपाल करता हो, इसी कारण उसकी हत्या कर दी गई हो।
सीओ अनित कुमार सिंह के नेतृत्व में सेक्टर-20 पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही हत्या का खुलासा करने का दावा किया जाएगा। वहीं, फेज-दो कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-93 स्थित श्रमिक कुंज में पत्नी की हत्या करके पति ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले की भी जांच की जा रही है, जिसमें कुछ दूसरा प्रकरण निकलने की आशंका है।