{"_id":"5c815f0abdec2214254457f4","slug":"191551982346-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनाइजर पर नहीं, किसान के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलोनाइजर के बजाय किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। रूपवास आरओबी के क्रैश बैरियर को तोड़कर सरकारी जमीन पर कब्जा कर सड़क जोड़ने के मामले में प्राधिकरण ने कॉलोनाइजर के बजाए किसान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। डिवाइडर को ठीक कर दिया गया है, लेकिन अभी क्रैश बैरियर को ठीक कर सरकारी जमीन से मिट्टी नहीं हटाई गई। जिससे किसी वाहन के उतरने पर हादसे की आशंका बन गई है। प्राधिकरण का कहना है कि जमीन अब भी किसान के नाम पर है। इसलिए किसान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक की तरफ से सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है कि रूपवास बाईपास पर फ्लाईओवर के निकट मुख्य मार्गों के साथ ही प्राधिकरण क्षेत्र के ग्राम कैलाशपुर के खसरा संख्या 378 की अधिग्रहीत रिक्त भूमि पर चमन सिंह द्वारा अवैध रूप से सड़क की पटरी को काटकर व क्रैश बैरियर को तोड़कर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं कॉलोनाइजर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने से प्रश्नचिन्ह लग गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।