फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दो दोस्तों की हत्या के मुख्यारोपी अब तक फरार

दो दोस्तों की हत्या के मुख्यारोपी अब तक फरार

Wed, 02 Jan 2019 05:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 05:42 AM IST
विज्ञापन
दो दोस्तों की हत्या के मुख्यारोपी अब तक फरार
हेडिंग: दो दोस्तों की हत्या के मुख्यारोपी अब तक फरार
विज्ञापन

दो अक्तूबर की सुबह नाले पड़े मिले थे दोनों के शव
पुलिस पर हमला कर एक आरोपी को छुड़ा ले गए थे समर्थक
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। दादरी के डाबरा गांव निवासी दो दोस्त महेश व बब्बल की एक अक्तूबर की रात हत्या कर दी गई थी। दो अक्तूबर की सुबह दोनों शव नाले में मिलने के बाद परिजन व ग्रामीणों ने परी चौक पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। इस मामले में पुलिस ने रविंद्र उर्फ कल्लू, फूलचंद, जितेंद्र, राम किशन व कल्लू के भांजे सोनू पर रिपोर्ट दर्ज कर फूलचंद व सोनू को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि तीन आरोपी अब तक फरार हैं। इनमें आरोपी किशन को भी पुलिस ने गांव में दबिश देकर पकड़ा था, लेकिन समर्थक पुलिस टीम पर हमला कर उसे छुड़ाकर ले गए थे।

डाबरा गांव निवासी परिजन ने बताया कि बब्बल व महेश दोनों दोस्त थे। एक अक्तूबर की शाम दोनों एक साथ घर से किसी दोस्त से मिलने गए थे। बब्बल की बाइक से दोनों ने गांव के बाहर स्थित ठेके से शराब खरीदी थी। इसके बाद दोनों रामपुर गांव के पास स्थित ढाबे पर चले गए थे। यहीं पर हुए विवाद के बाद दोनों की हत्या कर दी गई थी। बाद में हत्या को हादसे का रूप देने के लिए दोनों के शव को बाइक समेत नाले में फेंक दिया गया था। परिजन का कहना है कि इस मामले में वह आला अधिकारियों से मिलकर भी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले में एसपी देहात विनीत जायसवाल का कहना है कि परिजन कोतवाली पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे। इसके बाद जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed