{"_id":"5ba40ddd867a557fe1121f52","slug":"171537478109-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही सस्पेंड
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: रिश्वत मांग रहे सिपाही का वीडियो वायरल, निलंबित
ऑटो चालकों से कागज कम होने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-24 की हरिदर्शन पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही का युवक से रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल हुआ है। एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने सिपाही को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। वीडियो 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। सिपाही अरविंद कुमार एक साल से हरिदर्शन पुलिस चौकी पर तैनात था। आरोप है कि सिपाही दिल्ली और नोएडा के ऑटो चालकों को पकड़कर उनसे कागज कम होने के नाम पर रिश्वत मांगता था। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। वायरल वीडियो में भी अरविंद एक ऑटो चालक से पांच हजार की मांग कर रहा है। एसएसपी ने बताया कि भ्रष्टाचार करने वाले किसी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। मामले में सिपाही को निलंबित कर दिया गया है और सीओ दनकौर को मामले के जांच के आदेश दिए गए हैं। ब्यूरो