फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   चिराग दिल्ली में बाल यौन शोषण के खिलाफ निकाला मार्च

चिराग दिल्ली में बाल यौन शोषण के खिलाफ निकाला मार्च

Sun, 16 Dec 2018 11:51 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
चिराग दिल्ली में बाल यौन शोषण के खिलाफ निकाला मार्च

विज्ञापन
आईआईटी छात्रों ने बाल यौन शोषण के खिलाफ निकाला मार्च
नई दिल्ली। आईआईटी छात्रों सहित सैकड़ों लोगों ने बाल यौन शोषण के खिलाफ चिराग दिल्ली मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर पांच से मौन मार्च निकाला। चिराग दिल्ली गांव से निकलकर पार्क में पांच बजे समाप्त हो गया।

इस मौके पर संस्था समाधान के निदेशक अर्चना अग्निहोत्री ने कहा कि हम तब तक नहीं रुकेंगे, जब तक बाल यौन शत प्रतिशत समाप्त नहीं हो जाता।
विधायक सौरभ भारद्वाज ने भी इसका समर्थन किया। जबकि जयदीप मिश्रा ने कहा कि यह खतरा व्यक्तित्व को हमेशा के लिए बर्बाद कर देता है, जिसे समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह देखकर खुशी हो रही है कि इतने लोग इस मुद्दे के प्रति सहानुभूति रखते हैं और इसके हल में मदद करना चाहते हैं। बाल यौन दुर्व्यवहार एक गंभीर समस्या है और हमें सभी बच्चों को स्वस्थ माहौल मुहैया करवाने के लिए इस समस्या का हल ढूंढना होगा। आईआईटी एनएसएस के छात्रों ने इस मौके पर कहा कि बाल शोषण से मुक्त रहने का अधिकार सभी को है। अब यह वास्तविकता का रूप धारण कर रहा हैं, जिसे दूर करने के लिए और संवेदनशीन होना जरूरी है। मार्च के दौरान जागरूकता संदेश भी दिए गए, ताकि बाल यौन शोषण को रोकने की दिशा में सार्थक पहल में सभी का सहयोग मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed