{"_id":"5c12f3fd42c7925d5d6660a2","slug":"154474601910-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग दंपति को बेहोश को लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग दंपति को बेहोश को लाखों रुपये के जेवरात व नकदी चोरी
Updated Fri, 14 Dec 2018 05:40 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपती को बेहोश कर जेवरात चोरी, नौकरानी फरार
नई दिल्ली। जनकपुरी इलाके में बुजुर्ग दंपती को बेहोश कर घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लूटने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग दंपती को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से घर में काम करने वाली नौकरानी फरार है। पुलिस को नौकरानी पर वारदात को अंजाम देने का शक है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार नौकरानी की तलाश में जुट गई है। छानबीन में पता चला कि पीड़ित परिवार ने एक सप्ताह पहले बिना सत्यापन के पिंकी नाम की नौकरानी को काम पर रखा था। पुलिस के अनुसार पुष्कर नाथ (80) पत्नी पुष्पा (75), बेटे व उसके परिवार के साथ जनकपुरी इलाके में रहते हैं। गत 11 दिसंबर को उसका बेटा अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदार की शादी में जम्मू गया हुआ है। दोनों दंपती घर में अकेले थे। सिद्धार्थ एक्सटेंशन में रहने वाली बुजुर्ग दंपती की नातिन नितिशा ने बताया कि 12 दिसंबर को वह रोहिणी में नौकरी का साक्षात्कार देने के बाद अपने नाना नानी के पास आई। उसने घर में नाना नानी को घर में बेहोश देखा। इसकी सूचना पड़ोसियों को दी और दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये नौकरानी की तलाश में जुटी है। ब्यूरो