{"_id":"5c11afb3bdec22414e431bec","slug":"15446630025-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक आरोपी दिल्ली तो दूसरा करनाल में हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक आरोपी दिल्ली तो दूसरा करनाल में हुआ गिरफ्तार
Updated Thu, 13 Dec 2018 06:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग दंपती के घर से लूट
के दो आरोपी गिरफ्तार
एक दिल्ली तो दूसरा करनाल से चढ़ा हत्थे, 21 लाख रुपये बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पंजाबी बाग इलाके में रविवार रात बुजुर्ग दंपती के घर से 40 लाख नकद और लाखों के जेवर की लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी विजय पंजाबी बाग इलाके से पकड़ा गया। उसके पास से आठ लाख रुपये बरामद हुए। दूसरे आरोपी सुनील को करनाल पुलिस ने वहां से गिरफ्तार किया। उसके पास से 13 लाख रुपये बरामद हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक, विजय ने फाइनेंसर गिरधारी लाल के पास अपना ट्रक गिरवी रखा था। वह उनके पास आता-जाता था। उसे पता था कि गिरधारी के पास मोटी रकम हो सकती है। मामले की छानबीन के दौरान ही पुलिस को विजय पर शक हुआ और उसे मंगलवार को दबोच लिया गया। विजय ने सुनील और एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात की बात कबूल की। बदमाशों ने बाद में रुपयों का बंटवारा कर लिया था। तीसरा बदमाश अभी हाथ नहीं आया है।
नगर कीर्तन से नई दिल्ली में जाम
नई दिल्ली। बुधवार को गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी दिवस पर नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान नई दिल्ली इलाके में कई जगह जाम लग गया। हालांकि, यातायात पुलिस ने पहले ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर वाहन चालकों को सतर्क किया था। नगर कीर्तन समाप्त होने के बाद मदर टेरेसा क्रीसेंट रोड पर भारी जाम लगा रहा। हालत यह हो गई कि 11 मूर्ति होकर धौलाकुआं जाने वाली सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। जल्दबाजी के चक्कर में लोग सर्विस लेन में भी फंसे रहे। देर रात तक यातायात पुलिस ट्रैफिक जाम को खुलवाने में लगी रही। नई दिल्ली के दूसरे इलाकों में भी जाम की स्थिति बनी रही।