{"_id":"5c11afa0bdec2241a874a17c","slug":"15446629837-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में पटाखे जलाने को लेकर शिकायत,मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह में पटाखे जलाने को लेकर शिकायत,मामला दर्ज
Updated Thu, 13 Dec 2018 06:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह में जलाए
पटाखे, मामला दर्ज
- करोल बाग के अजमल खां पार्क में था आयोजन, लोगों ने वीडियो बना सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग कमेटी व अन्य एजेंसियों को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शादी समारोह में आतिशबाजी करने वालों की खैर नहीं। करोल बाग के अजमल खां पार्क में शादी समारोह के आतिशबाजी के मामले में स्थानीय निवासी की शिकायत पर पुलिस ने सरकारी आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। इससे पहले पटाखों की चिंगारी से पंडाल में आग भी लग गई थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने आतिशबाजी और आग का वीडियो बनाकर सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग कमेटी और अन्य एजेंसियों को भेजा तो पुलिस जागी है।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता निपुण जैन परिवार के साथ अजमल खां पार्क के पास रहते हैं। उनका आरोप है कि सरकारी पार्क में होने वाली शादियों में जमकर आतिशबाजी होती है। इससे स्थानीय लोगों को खासी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने 9 दिसंबर को पार्क में शादी समारोह के दौरान वीडियो बना लिया। इस दौरान, पटाखों की चिंगारी से पंडाल में आग भी लगी थी। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला नजरअंदाज कर दिया। 10 दिसंबर को निपुण ने मामले की शिकायत सुप्रीम कोर्ट की मॉनिटरिंग कमेटी और अन्य जगह कर दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।