फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   विदेशी सिगरेट को अवैध रूप से बेचते हुए पांच आरोपी गिरफ्तार

विदेशी सिगरेट को अवैध रूप से बेचते हुए पांच आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Dec 2018 05:55 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 05:55 AM IST
विज्ञापन
विदेशी सिगरेट को अवैध रूप से बेचते हुए पांच आरोपी गिरफ्तार
अवैध रूप से विदेशी सिगरेट बेचते पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

नई दिल्ली। दक्षिण जिला पुलिस ने अवैध रूप से विदेशी सिगरेट बेचने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लाखों रुपये की सिगरेट बरामद की गई है। विदेशी सिगरेट के पैकेट पर कोई वैधानिक चेतावनी नहीं लिखी हुई थी। आरोपियों की पहचान राकेश, रमेश, अनिल अरोड़ा, भूषण चौधरी और नीरज के रूप में हुई है। स्पेशल स्टाफ प्रभारी गिरीश कुमार की टीम ने एक सूचना पर डिफेंस कॉलोनी मार्केट में दबिश देकर पांच वेंडर को गिरफ्तार किया। राकेश के कब्जे से विदेशी सिगरेट के 10064, रमेश के कब्जे से 19788, अनिल अरोड़ा के कब्जे से 23420, भूषण चौधरी के कब्जे से 13400 और नीरज के कब्जे से 14260 सिगरेट के पैकेट बरामद किए गए। सिगरेट की कीमत 16 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस टीम इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी विदेशी सिगरेट के पैकेट को कहां से लाते थे अैर ये सिगरेट भारत कैसे पहुंच रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed