फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पोचनपुर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला को गोलियों से भूना

पोचनपुर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला को गोलियों से भूना

Tue, 11 Dec 2018 05:27 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 05:27 AM IST
विज्ञापन
पोचनपुर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला को गोलियों से भूना
बदमाशों ने महिला को गोलियों से भूना, मौत
विज्ञापन

- छह गोली मारी, मृतका बदमाश राजीव उर्फ मोनू की परिचित
- जेल में बंद राजीव पर बदमाश संदीप उर्फ मेंटल की हत्या का आरोप
- पुलिस गैंगवार में हत्या किए जाने की आशंका से कर रही मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका के पोचनपुर गांव में सोमवार सुबह बदमाश राजीव उर्फ मोनू इसापुर की करीबी महिला कमलेश (45) की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्याकांड को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। महिला को छह गोली मारी गई हैं। पुलिस को आशंका है कि संदीप उर्फ मेंटल गैंग के बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। क्योंकि संदीप की हत्या में राजीव जेल में बंद है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज कब्जे में कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दावा किया है कि बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए हैं और उनकी पहचान कर ली गई है। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह 10 बजे पुलिस को कमलेश की हत्या किए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को छानबीन में पता चला कि कमलेश 16 साल के बेटे विक्रम के साथ पोचनपुर में रहती थी। उसकी बेटी की शादी हो चुकी है। दस साल पहले उसके पति राजवीर की हत्या हो गई थी। उसका बेटा 12वीं करने के बाद इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा है। घटना के समय विक्रम कोचिंग क्लास के लिए उत्तम नगर गया था। जबकि घर में कमलेश के अलावा उसकी नौकरानी शिवानी थी।
जांच में पता चला कि हमलावर बाइक से आए थे। एक ने अपना चेहरा गमछे से ढक रखा था। विक्रम के जाने की वजह से दरवाजा खुला हुआ था। बदमाश घर के अंदर घुस गए और कमलेश पर ताबड़तोड़ छह गोली चला दी, जिससे कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। जांच में पुलिस को पता चला कि वर्ष 2004 में कमलेश के पति राजवीर की हत्या हुई थी। कापसहेड़ा थाने में दर्ज इस मामले में कमलेश कई साल जेल में बंद रही। पुलिस नौकरानी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

-----
गैंग के वर्चस्व को लेकर हत्या की आशंका
मामले की छानबीन करने के बाद पुलिस इसे गैंगवार में की गई हत्या मानकर जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कमलेश, राजीव उर्फ मोनू की करीबी थी। मोनू का उसके घर पर आना-जाना था। यहां तक कि वह उसके घर में भी रहता था। मोनू पर संदीप उर्फ मेंटल की हत्या का आरोप है और फिलहाल वह जेल में बंद है। आशंका है कि संदीप उर्फ मेंटल की हत्या का बदला लेने के लिए बदमाशों ने राजीव की करीबी होने के कारण कमलेश की हत्या की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन दिन पहले राजीव जेल से भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच कमलेश से मिलने उसके घर पर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
प्रॉपर्टी को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस के अनुसार, संदीप उर्फ मेंटल और मोनू इसापुर के बीच पहले दोस्ती थी। दोनों पोचनपुर में कमलेश के घर आते थे। लेकिन गांव की एक 200 गज की प्रॉपर्टी को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। कुछ दिन बाद संदीप उर्फ मेंटल और उसके सहयोगी पवन की हत्या कर दी गई। उस समय संदीप, पवन को लेकर कोर्ट जा रहा था। शक की सुई राजीव पर गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उधर, संदीप गिरोह के बदमाश बदला लेने की ताक में थे। पुलिस को आशंका है कि कमलेश की हत्या बदला लेने की नीयत से ही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed