{"_id":"5c0c0b0ebdec2212d072fb75","slug":"15442931741112-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला पड़ोसी युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला पड़ोसी युवक गिरफ्तार
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार
नई दिल्ली। रणहौला इलाके में घर में अकेली 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी 22 वर्षीय युवक को पुलिस ने इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, परिवार के साथ रहने वाली बच्ची सरकारी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती है। उसके माता-पिता फैक्टरी में काम करते हैं। कुछ दिन पहले उसके माता-पिता काम पर थे। पड़ोस में रहने वाला 22 वर्षीय युवक घर में घुसा बच्ची से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने बच्ची को माता पिता की हत्या की धमकी दी। वारदात के बाद बच्ची चुपचाप रहती थी और उसने स्कूल जाना भी बंद कर दिया। मां ने पूछताछ की तो बच्ची ने सारी बात बता दी। इसके बाद परिजनों ने बृहस्पतिवार शाम पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।