फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मेडिकल परीक्षण के बाद गैंगरेप पीड़ित को थाने में रखा, उच्चाधिकारियों ने भेजा घर

मेडिकल परीक्षण के बाद गैंगरेप पीड़ित को थाने में रखा, उच्चाधिकारियों ने भेजा घर

Sat, 08 Dec 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल परीक्षण के बाद गैंगरेप पीड़ित को थाने में रखा, उच्चाधिकारियों ने भेजा घर
दुष्कर्म पीड़िता को थाने में रोका, उच्च अधिकारियों ने घर भेजा
विज्ञापन

पुलिस का कहना मेडिकल के लिए परिजन सहित रोका गया था
पिता ने पुलिस पर देर से मुकदमा दर्ज करने और समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। जेवर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात दुष्कर्म मामले में पुलिस दूसरे दिन भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण होने के बाद शनिवार को बयान दर्ज कराने तक थाने में छोड़ने को कहा गया। हालांकि, देर शाम उच्च अधिकारियों तक मामला पहुंचने पर पुलिस ने पीड़िता को परिजनों के साथ घर भेज दिया।
दरअसल, रामलीला देखने के बाद घर लौट रही नाबालिग से दुष्कर्म का तीन युवकों पर आरोप था। वहीं, परिजनों ने मामले में पुलिस पर शिकायत दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया था। वहीं, उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने पर बृहस्पतिवार को मामला दर्ज किया गया। शुक्रवार को पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। लेकिन लौटने के बाद उसे स्थानीय पुलिस ने थाने में रोक लिया। पिता ने शनिवार को लड़की के बयान दर्ज होने तक उसे थाने में ही छोड़ने के लिए कहने का आरोप लगाया। जिसके बाद घबराए पिता ने अधिकारियों से शिकायत कर दी। उन्हें डर था कि रातभर में कहीं किशोरी को डराया या धमकाया न जाए।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण ने पीड़िता को दफ्तर बुलाया
परिजनों की शिकायत के बाद एसपी देहात ने पीड़िता को शनिवार को ग्रेटर नोएडा दफ्तर में बुलाया है। परिजनों का आरोप है ग्राम प्रधान के बेटे सहित तीनों आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। लेकिन पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के बजाय समझौता करने का दबाव डाल रही है। जबकि आरोपियों के परिजन किशोरी के परिजन को धमकियां दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी को परिजन व महिला पुलिसकर्मियों के साथ शुक्रवार को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया था। शनिवार को उसे फिर से मेडिकल परीक्षण के लिए नोएडा जाना था। जिसकी वजह से किशोरी को माता-पिता के साथ थाने में रोका गया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
सुरेंद्र सिंह भाटी कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed