फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अनुमति न होने पर पुलिस ने रोकी %शौर्य यात्रा’

अनुमति न होने पर पुलिस ने रोकी %शौर्य यात्रा’

Fri, 07 Dec 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
अनुमति न होने पर पुलिस ने रोकी %शौर्य यात्रा’
अनुमति न होने पर पुलिस ने रोकी ‘शौर्य यात्रा’
विज्ञापन

-बाबरी मस्जिद घटना की 26 वीं बरसी पर यात्रा निकाल रहे थे कार्यकर्ता
-पुलिस ने जिले में धारा-144 लागू होने का भी दिया हवाला
अमर उजाला ब्यूरो
रबूपुरा। अयोध्या में 6 दिसंबर को हुई बाबरी मस्जिद घटना की 26वीं वर्षगांठ पर बजरंग दल और करणी सेना के कार्यकर्ताओं की शौर्य यात्रा को पुलिस ने रोक दिया। पुलिस ने अनुमति न होने व धारा-144 लागू होने का हवाला देकर यात्रा संचालित नहीं होने दी। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं की काफी नोकझोंक भी हुई।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को पूजा अर्चना के बाद शौर्य यात्रा निकालने की तैयारी शुरू की थी। इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट हो गए। कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जिले में धारा-144 लागू होने व यात्रा की अनुमति न होने का हवाला देकर यात्रा रुकवा दी। कार्यकर्ताओं ने धारा-144 लागू होने के बावजूद आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों का हवाला देकर विरोध किया। जिसपर उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर यात्रा निकालने से रोक दिया। बजरंग दल के जिला संयोजक विकास राणा ने बताया कि पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत 6 दिसंबर को हिंदू शौर्य दिवस के अवसर पर कस्बे में शौर्य यात्रा निकाली जानी थी। बड़ी संख्या में बजरंग दल व राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता कस्बा स्थित हनुमान मंदिर पर एकत्र हुए और पूजा अर्चना के बाद यात्रा की तैयारी की। लेकिन पुलिस ने उसे रुकवा दिया। इस मौके पर डॉ. लोकेंद्र भाटी, अवनीश भाटी, गौरव त्यागी, बंटी भाटी, मनीष कौशिक, नवीन राणा, अंकित भाटी, नमित सोलंकी, संजय मीणा, नेत्रपाल मीणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed