{"_id":"5c06c2d2bdec2241891ed901","slug":"154394700515-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम के कनिष्ठ अभियंता ने पार्षद के ससुर पर मारपीट का आरोप लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निगम के कनिष्ठ अभियंता ने पार्षद के ससुर पर मारपीट का आरोप लगाया
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्षद ससुर ने की निगम के
कनिष्ठ अभियंता से मारपीट
- पार्षद ससुर ने भी थाने में दी अभियंता के खिलाफ शिकायत
- पुलिस ने की दोनों पक्षों की शिकायत मिलने की पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विजय विहार इलाके में नगर निगम रोहिणी जोन में तैनात कनिष्ठ अभियंता रविंद्र पांडे ने महिला पार्षद के ससुर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने विजय विहार थाने में इस बाबत शिकायत दी है। उधर, पार्षद के ससुर ने भी कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ थाने में मारपीट की शिकायत दी है। जिला पुलिस उपायुक्त रजनीश गुप्ता का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दी गई है, जिसकी जांच की जा रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
पुलिस के अनुसार, नगर निगम रोहिणी जोन में तैनात कनिष्ठ इंजीनियर रविंद्र पांडे ने विजय विहार पुलिस को लिखित शिकायत दी है। जिसमें कहा है कि गत 30 नवंबर की शाम चार बजे रोहिणी सेक्टर पांच स्थित अपने कार्यालय में वह मौजूद था। इसी दौरान वार्ड-51 से महिला पार्षद के ससुर नरेंद्र पांडे दो साथियों के साथ कार्यालय में पहुंचे। किसी बात को लेकर वह उनसे कहासुनी करने लगे। विरोध करने पर हाथापाई शुरू कर दी। वहां मौजूद उसके कुछ अधिकारियों ने बीच बचाव किया। उधर, नरेंद्र पांडे का कहना है कि वह एक शिकायत को लेकर अभियंता से मिलने गए थे। वहां रविंद्र ने उनके साथ बदतमीजी और हाथापाई की। उसने भी थाने में रविंद्र के खिलाफ शिकायत दी है।