फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अपराध शाखा ने डेढ़ करोड की हेरोइन के साथ एक को दबोचा

अपराध शाखा ने डेढ़ करोड की हेरोइन के साथ एक को दबोचा

Tue, 04 Dec 2018 09:56 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
अपराध शाखा ने डेढ़ करोड की हेरोइन के साथ एक को दबोचा
डेढ़ करोड़ की हेरोइन के साथ एक को दबोचा
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 600 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। आरोपी के घर से 138 माचिस बॉक्स भी बरामद किए गए हैं। हर माचिस बॉक्स में चांदी का वर्क (सिल्वर फोइल, हेरोइन का सेवन करने के दौरान इस्तेमाल होने वाला कागज) का एक टुकड़ा रखा हुआ था। अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला के अनुसार शाखा की टीम को सूचना मिली थी कि टोनी उर्फ नाजिर अली हेरोइन की सप्लाई करने में लगा हुआ है और वह हेरोइन की खेप लेकर करण विहार, किराड़ी सुलेमान नगर दिल्ली में आने वाला है। इंस्पेक्टर ब्रिजपाल की टीम ने करण विहार में घेराबंदी कर टोनी उर्फ नाजिर(40) को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर इसके कब्जे से 600 ग्राम हेरोइन मिली। टोनी ने बताया कि उसने हेरोइन संदीप से ली थी। पुलिस संदीप की तलाश कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed